IPL 2022: RCBvsMI: आज आईपीएल सीजन का सुपर शनिवार सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज का पहला मैच चेन्नई और हैदराबाद के बीच में खेला जा रहा है लेकिन आज का दूसरा मैच बैंगलोर और मुंबई के बीच में शाम 7.30 बजे से पुणे के मैदान पर खेला जाएगा।
आज शाम के मैच में एक तरफ रोहित शर्मा होंगे तो दूसरी तरफ विराट कोहली। हालांकि कई सालों के बाद ऐसा होगा कि टॉस के लिए रोहित के विराट नहीं बल्कि फाफ डु-प्लेसी आएंगे। फाफ के कप्तान बनने के बाद इस सीजन में आरसीबी ने अभी तक काफी अच्छा खेल दिखाया है।
RCB vs MI
आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी ने 12 और मुंबई ने 17 मैच आपस में खेलते हुए जीते हैं, लेकिन इस सीजन में बैंगलोर का पलड़ा भारी लग रहा है। अब देखना होगा कि आज के मैच में क्या होता है।
अगर आप आज के इस मैच के लिए फैंटसी टीम बनाना चाहते हैं तो आइए हम आपको मदद करते हैं।
विकेट कीपर
ईशान किशन – ईशान किशन ओपनिंग बल्लेबाजी करते हैं और तेज पारी खेलते हैं। इसके अलावा वो एक विकेटकीपर भी हैं। ऐसे में आपको इन्हें अपनी टीम में जरूर रखना चाहिए। आप चाहें तो ईशान को कप्तान या उप-कप्तान भी बना सकते हैं।
दिनेश कार्तिक – आईपीएल के इस सीजन में दिनेश कार्तिक से ज्यादा उम्मीदें तो नहीं थी लेकिन उन्होंने अपने बल्लेबाजी के सभी को करारा जवाब दिया है। ऐसे में आप उन्हें भी अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।
बल्लेबाज
फाफ डुप्लेसी – फाफ को आप कभी भी मिस नहीं करना चाहेंगे। उनका बल्ला ज्यादातर चलता है और जब चलता है तो वो अंतिम तक खेलते हैं। ऐसे में आप उन्हें कप्तान या उप-कप्तान भी बना सकते हैं।
विराट कोहली – विराट ने अभी तक कोई बड़ी पारी तो नहीं खेली है लेकिन उनके शॉट मेकिंग और गेम से लग रहा है वो एक अच्छे लय में है और किसी भी मैच में बड़ी पारी खेल सकते हैं। ऐसे में आप उन्हें भी अपनी टीम में रख सकते हैं।
रोहित शर्मा – रोहित का हाल भी इस आईपीएल सीजन में विराट जैसा ही है लेकिन फिर भी वो रो-हिट शर्मा है। अगर उनके हिट लगने शुरू हो गए तो वो अकेले ही आपको प्राइज जिता सकते हैं।
सूर्य कुमार यादव – सूर्या ने पिछले मैच से इस सीजन की शुरुआत की और एक अर्धशतक लगाया। उन्होंने काफी अच्छी पारी खेली थी। ऐसे में आप उन्हें अपनी टीम में रखना ना भूलें।
ग्लेन मैक्सवेल – आज ग्लेन मैक्सवेल खेलने वाले हैं। ऐसे में आप किसी भी कीमत में ग्लेन मैक्सवेल को अपनी टीम में रखना ना भूले। आप चाहे तो उन्हें कप्तान भी बना सकते हैं क्योंकि वो 4 नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और गेंदबाजी करके भी विकेट लेते हैं।
ऑलराउंडर
वेंनदू हसरंगा – आरसीबी का यह ऑलराउंडर खिलाड़ी काफी खास है। इस सीजन में भी एक मैच में उन्होंने 4 विकेट लिए थे। ऐसे में आप इनको जरूर टीम में रखे और चाहें तो कप्तान या उप-कप्तान भी बनाए।
डेविड विली/किरन पोलार्ड – इन दोनों खिलाड़ियों में से आप किसी भी एक खिलाड़ी को अपनी टीम में रख सकते हैं। डेविड विली 4 ओवर गेंदबाजी भी करते हैं और बल्लेबाजी भी उपरी क्रम में करते हैं। वहीं पोलार्ड के बारे में कुछ कहने की कोई जरूरत ही नहीं है। ऐसे में आप इन दोनों में से किसी भी एक प्लेयर को टीम में रख सकते हैं।
गेंदबाज
जस्प्रीत बूमराह/ हर्शल पटेल – जस्प्रीत बुमराह को आप अपनी टीम का हिस्सा बना सकते हैं। इनके अलावा आप हर्शन को भी अपनी टीम का हिस्सा बना सकते हैं। हर्शल पटेन ना सिर्फ एक बढ़िया गेंदबाज है बल्कि बल्लेबाजी भी करते हैं। ऐसे में आप उन्हें भी अपनी टीम में जरूर रखना चाहेंगे।
मोहम्मद सिराज – मोहम्मद सिराज ने इस सीजन में अच्छी गेंदबाजी की है। आप उन्हें भी अपनी टीम का हिस्सा बना सकते हैं।
मुर्गन अश्विन – मुर्गन अश्विन एक बढ़िया स्पिनर हैं और इस सीजन में विकेट भी ले रहे हैं। ऐसे में वो भी आपकी टीम का हिस्सा हो सकते हैं।
आकाश दीप – बैंगलोर के इस खिलाड़ी ने भी पिछले कुछ मैचों में अच्छी गेंदबाजी की है। लिहाजा ये भी आपकी ड्रीम इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं।
My Dream 11
- Dinesh Karthik
- Ishan Kisan
- Faf Du Plessis
- Glenn Maxwell/Virat kohli
- Surya Kumar Yadav
- Rohit Sharma
- Wanindu Hasaranga
- Aakash Deep
- Mohammed Siraj
- Harshal Patel
- Murugan Ashwin


