IPL 2022: LSGvsDC: आज आईपीएल का 15वां मैच लखनऊ सुपरजैंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच में खेला गया। यह मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडिय में खेला जा रहा था। इस मैच में लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया।
इस मैच में दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 149 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने बढ़िया शुरुआत की। हालांकि कुछ देर बाद कप्तान लोकेश राहुल आउट हो गए लेकिन क्विंटन डी-कॉक ने एक तरफ से पारी को संभाले रखा और 52 गेंदों में 80 रन बनाकर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। बाकी का काम कृणाल पांड्या, दीपक हुड्डा और आयुष बदोनी ने कर दिया।
दिल्ली के हार की वजह
आज के मैच में दिल्ली के हार की बड़ी वजह पंत के आखिरी ओवर में काफी धीमी बल्लेबाजी है। आपको बता दें कि आज पंत ने पहली बार आईपीएल में एक मेडन ओवर खेला। पंत ने कृष्णप्पा गौथम के एक ओवर में एक भी रन नहीं बनाया और उनका ओवर मेडन गया।
उनके साथ सरफराज खान बैटिंग कर रहे थे और वो भी कुछ खास नहीं कर पाए। ये दोनों बल्लेबाज काफी टाइम से क्रीज पर सेट होने के बाद भी अंतिम 3 ओवरों में सिर्फ 19 रन ही बना सके, जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। आइए हम आपको कुछ Twitter Reactions दिखाते हैं।


