IPL 2022: KKRvsMI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 16 ओवर में 162 रन बनाकर मुंबई को 24 बॉल पहले ही 5 विकेट से हरा दिया। आज का मैच पूरी तरह से अपना पहला मैच खेलने वाले पैट कमिंस के नाम रहा है। आंद्रे रसल के आउट होने के बाद पैट कमिंस ने एक ऐसी पारी खेली की मैच 16वें ओवर में ही खत्म हो गई। उन्होंने 16वें ओवर में 35 रन बनाकर मुंबई को जीत की सोच रखने का भी मौका नहीं दिया।
मुंबई और चेन्नई की बुरा हाल
इस हार के साथ मुंबई लगातार अपना तीसरा मैच भी हार चुकी है और अभी तक इस आईपीएल सीजन का एक भी मैच जीत नहीं पाई है। इस हार के साथ पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस प्वाउंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है यानी सिर्फ सनराइजर्स हैदराबाद से एक पायदान ऊपर है। वहीं 4 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने वाली आईपीएल इतिहास की दूसरी चैंपियन टीम सीएसके यानी चेन्नई सुपरकिंग्स का भी हाल कुछ ऐसा ही है। चेन्नई की टीम भी लगातार तीनों मैच हारकर अभी तक इस सीजन में अपने प्वाउंट्स का खाता भी नहीं खोल पाई है। चेन्नई की टीम भी प्वाउंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।
अब कैसे होगी वापसी?

इसका मतलब है कि आईपीएल के 14 सीजन में से 9 सीजन की जीतने वाली मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स का हाल इस सीजन बेहाल नजर आ रहा है। दोनों ही टीम अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है। अब यहां से अगर उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो अपने बचे हुए 11-11 मैचों में कम से कम 8-8 मैचों में जीत हासिल करने होगी। इन दोनों चैंपियन टीमों की इस दुर्दशा के बाद ट्विटर पर इन्हें काफी ट्रोल होना पड़ रहा है। आइए हम आपको Twitter Reactions दिखाते हैं:


