आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है। जहां से कई सारे खिलाड़ियों के क्रिकेट की शुरुआत हुई है और वह अपने देश की राष्ट्रीय टीम की तरफ भी खेले हैं। इस मंच से कई सारे खिलाड़ी निकले हैं और उसके विश्व क्रिकेट में उन्होंने एक नई पहचान हासिल की है। विश्व में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली यह T20 लीग खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक शानदार सौगात लेकर आती है। जिसका हम सभी को बेसब्री से इंतजार होता है। भारत के हर खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने प्रतिष्ठित लीग में खेले इसी तरह अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इस तरह के टूर्नामेंट में शिरकत करने के बारे में काफी ज्यादा कयास लगाते हैं।
कई सारे खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के बाद काफी लंबे समय तक खेलने का मौका मिलता है। तो कई सारे खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो कुछ मैच भी नहीं खेल पाते हैं। आईपीएल में ऐसे कई सारे खिलाड़ी है। जिनमें 100 से ज्यादा मैच खेलने को मिले हैं और कई सारे खिलाड़ी ऐसे भी हैं। जिन्हें एक बार से ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला तो चलिए आज हम आपको उन्हीं खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं। जिन्होंने आईपीएल में सिर्फ एक मैच खेला है।

यूनिस खान
इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर आता है यूनिस खान का। इस खिलाड़ी को आईपीएल के सबसे पहले संस्करण में खेलने का मौका दिया गया था। पाकिस्तान के 11 खिलाड़ी उस समय खेले थे और यूनिस भी उनमें से एक है। राजस्थान रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया था और एक बार अंतिम एकादश में शामिल किया किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपने आईपीएल जीवन का एकमात्र मुकाबला खेलने वाले यूनिस ने 7 गेंदों में 3 रन बनाए थे। इसके बाद उन्हें कभी भी आईपीएल में दोबारा खेलते हुए नहीं देखा गया।

अकीला
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर अकीला का। आपको बता दें कि अकेला ने 2018 में आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से दिल्ली के खिलाफ मैच खेला था। यही उनका एकमात्र आईपीएल मैच था अपने 4 ओवर में उन्हें सफलता नहीं मिली थी इस मैच के बाद उन्हें आगे किसी भी टीम ने अपने लिए नहीं खरीदा।

मशरफे मोर्तजा
इस लिस्ट में तीसरा नाम आता है बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे का आपको बता दें कि साल 2009 में कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। उस समय आईपीएल दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। इन्होंने अपने 4 ओवर में 58 रन खर्च किए थे जिसके बाद ही ने आईपीएल की किसी भी टीम ने दोबारा नहीं खरीदा।


