in ,

विराट कोहली ने बताया फील्डिंग के मामलें में कौन सा खिलाड़ी है बेहतरीन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। वह शानदार बल्लेबाज होने के साथ-साथ एक बेहतरीन फील्डर भी हैं। जो स्वयं अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखते हैं। अब हाल ही में विराट कोहली ने बताया है कि टीम इंडिया में ऐसा कौन सा खिलाड़ी है। जो फील्डिंग के मामले में सर्वश्रेष्ठ है।

स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर फैंस पर एक सवाल पूछा इसमें लोगों से पूछा गया कि वह कौन सा खिलाड़ी टीम इंडिया के अंदर मौजूद है। जो फील्डिंग के मामले में सबसे ज्यादा बेहतरीन है। फैंस को विराट कोहली और रविंद्र जडेजा में से किसी एक को चुनने के लिए कहा गया था।

हालांकि भारतीय कप्तान स्वयं इस पर प्रतिक्रिया देने से नहीं खुद को रोक पाए। उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं इस चर्चा का अंत कर देता हूं। रविंद्र जडेजा ही सबसे बेहतरीन फील्डर है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौजूदा समय में रविंद्र जडेजा को फीलिंग के मामले में भारतीय टीम का सबसे मजबूत पक्ष माने जाते है। इन दिनों वह अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से कप्तान कोहली के चाहते बने हुए है।

कोरोना वायरस के दौर में क्रिकेट संबंधित सभी गतिविधियां बंद पड़ी हुई है। ऐसे में लॉक डाउन के इस दौर में सभी खिलाड़ी अपने-अपने घरों के अंदर मौजूद हैं। इन दिनों खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर अपने फैंस से बातचीत कर रहे हैं। वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य खिलाड़ियों से भी चैट करते हैं और अपना टाइम पास करते हैं।

-मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जानिए आखिर क्यों धोनी को माना जाता है सर्वश्रेष्ठ फिनिशर

रवि शास्त्री ने IPL को लेकर दिया बयान, ‘लॉकडाउन के बाद IPL को प्राथमिकता दे BCCI’