in

वाॅटसन की बदौलत हैदराबाद को 6 विकेट से धोकर चेन्नई प्लेऑफ़ में

शेन वाॅटसन के 6 छक्के और 9 चौके की मदद से 53 गेंदों पर धुआंधार 96 रनों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स बीते मंगलवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आईपीएल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को न केवल 6 विकेट से करारी शिकस्त देने में कामयाब रहा, बल्कि अंक तालिका में दोबारा टाॅप पर पहुंचते हुए प्लेऑफ़ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गयी।


टाॅस जीतकर चेन्नई ने पहले गेंदबाजी चुनी। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाये, जबकि चेन्नई ने एक गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर 176 रन बनाकर जीत को अपनी झोली में डाल लिया। इस तरह से अंक तालिका में 11 मैचों में 16 अंक पाने के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स को फिर से पछाड़ते हुए चेन्नई की टीम पहले नंबर पर पहुंच गई और 10 मैचों में पांचवीं हार झेलने के बाद 10 अंकों के साथ हैदरबाद की टीम चौथे स्थान पर पहुंच गई।


हैदराबाद की ओर से इस बार जाॅनी बेयरस्टो के बल्ले को हरभजन सिंह ने मैच की शुरुआत में ही शांत कर दिया और वे बिना खाता खोले ही लौट गये। डेविड वाॅर्नर और मनीष पांडे ने मिलकर शानदार साझेदारी निभाई। वाॅर्नर ने 45 गेंदों पर 57 रन बनाये। विजयशंकर ने भी 20 गेंदों पर 26 रनों का योगदान दिया। मनीष पांडे 49 गेंदों पर 3 छक्के और 7 चौके की मदद से 83 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे चेन्नई को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया जा सका।


लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरे चेन्नई को बहुत जल्द पहला झटका लगा, जब डुप्लेसिस केवल एक रन बनाकर हुड्डा द्वारा रन आउट कर दिये गये। इसके बाद वाॅटसन और रैना के बीच लंबी साझेदारी हुई। रैना 24 गेंदों पर 28 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। इसके बाद रायुडू ने वाॅटसन के साथ मोर्चा संभाला। इस दौरान वाॅटसन शतक से चार रन पहले भुवनेश्वर कुमर की गेंद पर बेयरस्टो द्वारा स्टंप आउट कर दिये गये। वैसे वाॅटसन को 33 रन के निजी स्कोर भी जीवनदान मिला था। रायुडू भी 21 रन बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवर में जीत के लिए नौ रन चाहिए थे। केदार जाधव ने नाबाद रहते हुए 10 गेंदों में 11 रन बनाये और टीम को जीत की दहलीज तक ले गये।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग फिर चैंपियन, एक और गोल्ड झोली में

आखिर छलक ही आया पंत का दर्द, पढ़ें क्या-क्या कहा?