in

आज मुम्बई से हारा तो प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायेगा राजस्थान

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में शनिवार को शाम 4:00 बजे से राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2019 का 36वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें राजस्थान की टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी, क्योंकि यदि वह इस मैच को मुंबई से हार जाती है तो प्लेऑफ में पहुंचने के उसके सारे रास्ते बंद हो जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले मैच में राजस्थान को किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों 12 रनों से हार मिली थी, जिसके बाद राजस्थान की टीम इस मैच में वापसी करने की पुरजोर कोशिश करती हुई नजर आएगी।

मुंबई को हरा पाना राजस्थान के लिए आसान नहीं होगा, क्योंकि मुंबई की टीम इस वक्त शानदार फॉर्म में चल रही है। पिछले ही मैच में अपने किसी भी बल्लेबाज के अर्धशतक नहीं लगाने के बावजूद राहुल चाहर की जबरदस्त घूमती हुई गेंदबाजी और जसप्रीत बुमराह की तेज गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने दिल्ली को उसके घर में 40 रनों से धूल चटा दी थी। ऐसे में आत्मविश्वास से लबरेज मुंबई की टीम को अपने घर में मात देने के लिए राजस्थान को हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन करना पड़ेगा।

वैसे, मुंबई के खिलाफ राजस्थान का आत्मविश्वास जरूर बढ़ा हुआ होगा, क्योंकि बीते 13 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को मात दे दी थी। आईपीएल में भी जो इन दोनों टीमों के बीच अब तक 22 मुकाबले खेले गए हैं, उनमें से 11 में मुंबई को जीत मिली है तो राजस्थान भी 10 मैच अपने नाम करने में कामयाब रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि सवाई मानसिंह स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच खेले गए 7 मुकाबलों में से 5 में जीत राजस्थान को मिली है। ऐसे में राजस्थान की टीम मुंबई के खिलाफ अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर पुराने इतिहास को जरूर दोहराना चाहेगी।

मुंबई को फॉर्म में चल रहे अपने कप्तान रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या से भी बड़ी उम्मीदें होंगी। साथ ही राहुल चाहर और जसप्रीत बुमराह से भी अपना जादुई प्रदर्शन दोहराने की आस कप्तान रोहित शर्मा ने उनसे लगाई होगी। दूसरी और अजिंक्य रहाणे के नेतृत्व में राजस्थान की टीम जोस बटलर, बेन स्टोक्स और श्रेयस गोपाल के प्रदर्शन के सहारे मुंबई को मात देने की कोशिश करेगी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रसेल के तूफान पर भारी पड़ा कोहली का शतक, RCB ने KKR को 10 रनों से हराया

गोवा पर IOA ने क्यों लगाया 10 करोड़ का जुर्माना?