in

धवन और पंत की धमाकेदार पारी, कोलकाता पर दिल्ली 7 विकेट से पड़ी भारी



दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के आईपीएल के इतिहास में अपने सर्वश्रेष्ठ नाबाद 97 रन और ऋषभ पंत के लाजवाब 46 रनों के दम पर कोलकाता को उसके ही घर ईडेन गार्डन्स में शुक्रवार को 7 विकेट से धो डाला। इस तरह से कोलकाता का दिल्ली से पिछले मैच में सुपर ओवर में मिली हार का बदला लेने का सपना भी टूट गया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट गंवाकर 178 रन बनाये और दिल्ली ने 7 गेंदें शेष रहते 3 विकेट पर 180 रन बनाकर इस मैच को जीत लिया।




पहले बल्लेबाजी करने उतरे कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पहले ही बाॅल पर डेनली को इशांत शर्मा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद शुभमन गिल और राॅबिन उथप्पा ने मिलकर बढ़िया बल्लेबाजी की। उथप्पा 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आये नितीश राणा ने 11 रनों का योगदान दिया। उनके आउट होने के बाद हुआ हर बार की तरह इस बार भी आंद्रे रसेल की तूफानी पारी का आगाज।


इसी बीच कोलकाता को चौथा झटका गिल के रूप में लगा, जिन्हें कि 65 रन पर पाॅल ने पटेल के हाथों कैच कराकर पैवेलियन लौटा दिया। रसेल ने चार छक्के और तीन चैके की मदद से 21 गेंदों पर शानदार 45 रन बनाये। अंतिम क्षणों में पीयूष चावला की अच्छी बल्लेबाजी से टीम 187 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही।




जवाब में बल्लेबाजी करने के लिए उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी शाॅ और शिखर धवन ने शानदार शुरुआत दी। अच्छी लय में दिख रहे पृथ्वी शाॅ को प्रसिद्ध कृष्णा ने विकेट के पीछे कार्तिक के हाथों कैच कराकर वापसी का रास्ता दिखा दिया। इसके कुछ ही समय के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर भी केवल 6 रन बनाकर रसेल की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।



इसके बाद शिखर धवन और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम को जीत की दहलीज तक ले जा ही रहे थे कि राणा की गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में पंत कुलदीप यादव को कैच थमा बैठे। इस तरह से पंत की 31 गेंदों पर 46 रनों की पारी का अंत हुआ। इसके बाद बची-खुची कसर धवन और इनग्राम ने पूरी कर दी। 




जीत के लिए जब 3 रनों की जरूरत थी, तभी इनग्राम ने छक्का लगाकर टीम को जिता दिया, जिससे धवन अपना शतक पूरा करने से चूक गये और 97 रनों पर नाबाद रह गये। शिखर धवन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL-2019: रबाडा का खौफ कम करने उतरेगा पंजाब, दिल्ली से बड़ी टक्कर आज

खत्म हुआ बेंगलुरु का सूखा, पंजाब को 8 विकेट से रौंदा