टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल मोंटे कार्लाे मास्टर्स खिताब जीतने से बस कुछ ही कदम दूर है। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी नडाल अपना ये दूसरा टूर्नामेंट खेल रहे है जिसमें उन्होंने क्वार्टरफाइनल में सातवें नंबर के डॉमिनिक थिएम को 6-0, 6-2 से ध्वस्त कर सेमीफाइनल में जगह बना ली।
थिएम एक ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने नडाल को क्ले कोर्ट में पिछले सत्र में रोम के क्वार्टरफाइनल में हराया था। उसके बाद से नडाल क्ले कोर्ट पर लगातार 12 मैच और लगातार 32 सेट जीते चुके हैं।
31 वर्षीय नडाल को थिएम के खिलाफ एक बार भी ब्रेक अंक का सामना नहीं करना पड़ा। नडाल का सेमीफाइनल में बुल्गारिया के ग्रिगोर दिमित्रोव से मुलाकात होगा जो दोनों के बीच 12वीं भिड़ंत होगी। चौथी सीड दिमित्रोव ने क्वार्टरफाइनल में छठी सीड बेल्जियम के डेविड गोफिन को 6-4, 7-6 से हराया।