चेन्नई और पंजाब मैच के दौरान प्रीति जिंटा हर बार की तरह मोहाली में टीम की टी-शर्ट फैन्स को दे रही थी। फैन्स को टी-शर्ट फेंकते समय प्रीति को एक फैन ने कुछ ऐसा कहा दिया कि वो काफी गुस्सा हो गई।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में प्रीति फैन्स को उनके ऊपर कमेंट्स करने पर फटकार लगा रही हैं। प्रीति खुशी-खुशी टी-शर्ट बांट रही होती हैं कि अचानक एक फैन उन पर कुछ कमेंट करता है, जिससे नाराज होकर प्रीति उन्हें पहले तो कुछ कहती हैं और फिर वहां से चली जाती हैं।