in

कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी दिन भारत ने 66 पदकों के साथ बहुत ही शानदार समापन…….

 21वें कॉमनवेल्थ खेलों के आखिरी दिन भारत ने 66 पदकों के साथ बहुत ही शानदार समापन किया। भारत ने आखिरी दिन सोने और चांदी जीतकर भारत का नाम रोशन किया और तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

भारतीय दल उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए ग्लास्गो के 64 पदकों को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया, लेकिन इसके साथ भारतीयों को थोड़ा यह मलाल जरूर होगा कि वे मैनचेस्टर (साल 2002, 69 पदक) से कुछ ही पीछे रह गए। भारत ने प्रतियोगिता में 66 पदक जीतते हुए  26 स्वर्ण, 20 रजत और 20 कांस्य पदक शामिल हैं। 

गोल्ड कोस्ट में भारत का आखिरी पदक बैडमिंटन में पुरुष डबल्स मुकाबलों के फाइनल में हुई हार के साथ रजत पदक के रूप में आया। पुरुष वर्ग में वर्ल्ड नम्बर-1 भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत उलटफेर का शिकार हो गए और स्वर्ण पदक से चूक गए। श्रीकांत को मलेशिया के दिग्गज ली चोंग वेई ने एक घंटे पांच मिनट में 19-21, 21-14, 21-14 से मात देकर जीत हासिल की।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2018: मुबंई और दिल्ली के बीच होगा मुकाबला, दोनो में से किसी एक को मिलेगी पहले जीत

IPL 2018: हैदराबाद की टीम अंको की तालिका में सबसे ऊपर पहुंच गई है