in

CWG 2018: सचिन तेंदुलकर और अमिताभ बच्चन ने दी पदक विजेताओं को बधाई

भारत के लिए पहले दिन कॉमनवेल्थ खेलों में अच्छी शुरुआत रही। पहले सुबह वेटलिफ्टर गुरुराजा ने रजत पदक से भारत के पदकों का खाता खोला, तो मीराबाई चानू ने 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक झटककर इस खुशी में चार चांद लगा दिए।

कॉमनवेल्थ खेलों के पहले दिन भारत के दो पदकों की कामयाबी को बॉलीवुड, खेल की दुनिया सहित और
बाकी कई क्षेत्रों के दिग्गजों ने सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

सचिन तेंदुलकर ने गुरुराजा और मीराबाई चानू दोनों ही पदक विजेता वेटलिफ्टरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुझे आप दोनों पर गर्व है और आने वाले दिनों के लिए भारतीय दल को शुभकामनाएं।

अमिताभ बच्चन ने भी चानू का अभिवादन करते हुए कहा कि आप ने हमें गौरवान्वित किया है। और हम सभी को आप पर बहुत गर्व है।
 

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत को मिला पहला मेडल

CWG 2018: भारत ने जीत के टेबल टेनिस में की शुरुआत