in

जानिए कौन है वो शक्स जो कर रहा है मारिया शारापोवा को डेट

दुनिया की सबसे सुंदर खिलाड़ियो में से एक टैनिस जगत की प्लेयर्स  मारिया शारापोवा इन दिनों बिजनैसमैन एलेंक्जेंडर गिलिक्स को डेट कर रही हैं। 38 साल के गिलिक्स प्रिंस विलियम्स और प्रिंस हैरी के साथ एक कॉलेज में पढ़ते रहे हैं। गिलिक्स लंदन के रहने वाले हैं, और पिता लंदन के मशहूर त्वचा विशेषज्ञ हैं।

आर्ट जगत से जुड़े गिलिक्स ने 2010 में पैडल 8 नामक स्टूडियो शुरू किया था जिसमें वह आर्ट से संबंधित चीजों की सेल करते हैं। इसी स्टूडियो में उनकी मारिया के साथ मुलाकात हुई थी। अब मारिया के एलेंक्जेंडर के साथ बार-बार दिखने पर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

बता दें कि एलेंक्जेंडर जब 24 साल के थे तबसे वह 17 साल की मिशा नूनू से रिलेशनशिप में थे। मई 2012 में इन्होंने शादी की जोकि सितंबर 2016 तक चली। अब क्योंकि मारिया शारापोवा भी अपने टेनिस करियर के अंतिम पड़ाव में हैं ऐसे में फैंस उम्मीद लगा रहे हैं कि वह जल्द शादी कर सकती हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को मिला पद्म भूषण

जानिए क्यों राष्ट्रमंडल खेलों में हताश दिख रही है साइना नेहवाल