in

हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह ने कही ये बात……

त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में खेले गए पहले मैच में मिली हार के बाद बांग्लादेश टीम के कप्तान महमूदुल्लाह ने भारत के खिलाफ खराब वल्लेबाजी को जिम्मेदाक ठहराया है। बांग्लादेश टीम के कप्तान का मानना है कि उनकी टीम भारत के खिलाफ एक अच्छा स्कोर बना सकती थी, लेकिन मुकाबले में भारतीय टीम श्रेष्‍ठ साबित हुई। इस मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए थे। भारतीय टीम ने महज चार विकेट गंवाकर 140 रन का लक्ष्‍य आसानी से हासिल कर लिया।

Image result for Bangladesh captain

बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह का कहना है हमारी बल्लेबाजी सबसे खराब रही। हमें और अधिक रन बनाने चाहिए थे, हमने जितने रन बनाए, उससे 30 अधिक रन बनाने चाहिए थे। उन्‍होंने कहा कि भारतीय टीम ने अपनी योजना को सही तरीके से लागू किया। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भले ही बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत से खुश हैं, लेकिन उनका कहना है अभी उनकी टीम को सुधार की जरूरत है।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पति,पत्नी और वो के चक्कर में बर्बाद हुआ क्रिकेटर

शीतकालीन पैरालंपिक की हुई शुरुआत….