in , , ,

झूलन गोस्वामी ने अपने नाम किया एक और रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दूसरी महिला क्रिकेटर

इंडियन वुमन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने न्यूजीलैंड में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जी हां शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में उतरते ही वह वनडे मैच खेलने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन गई है। इस मैच से पहले तक केवल भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने ही 200 से अधिक वनडे मैच खेले हैं। और वह 229 वनडे मैचों के साथ इस लिस्ट में टॉप पर है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले झूलन एस वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में वनडे मैच में अपने 50 विकेट भी पूरे किए थे। हालाकिं इस आकड़ें तक पहुंचने वाली वह पहली ऐसी महिला खिलाड़ी है। कोई भी महिला गेंदबाज इस रिकॉर्ड के आसपास तो छोड़ो दूर-दूर तक नहीं है अब तक विश्व की किसी भी महिला गेंदबाज ने 200 विकेट नहीं चटकाए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि झूलन ने 6 जनवरी 2002 को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक वह भारतीय महिला टीम के नियमित खिलाड़ी रह चुकी हैं। अपने 20 साल के इंटरनेशनल करियर में में 350 से ज्यादा विकेट चटका चुकी हैं वनडे मैचों में जहां वह 250 से ज्यादा विकेट हासिल कर चुकी हैं। वहीं उनके नाम टेस्ट में 44 ओवर में 56 विकेट दर्ज हैं

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये है वो भारतीय दिग्गज जो आईपीएल में नहीं चख पाए सफलता का स्वाद

ये है वो गेंदबाज जिन्होंने आईपीएल की पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन गवाएं