आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला 27 मार्च को खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। मुंबई अपना पहला मुकाबला दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देगी। आपको बता दें कि 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली मुंबई यही सोच रही है कि इस बार भी वह बेहतर प्रदर्शन करेगी और एक और बात ट्रॉफी को अपने नाम करेगी। इसके साथ ही आईपीएल 2022 में सबकी नजर टीम के कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर भी हैं आपको बता दें कि दर्शकों को उन से एक बड़ी उम्मीद भी है। इसके साथ ही आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा 3 बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते है।
6000 रन होंगे पूरे।
कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में अब तक कुल 213 मुकाबले खेल चुके हैं। आपको बता दें जिसमें से उन्होंने 208 पारी में अपने बल्ले से 5661 रन निकाले हैं। उसमें उन का बेस्ट स्कोर 109 रन था। इसी के साथ आपको बता दें कि उन्होंने इस लीग में कुल 40 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसी के साथ रोहित कप्तान रोहित शर्मा 6000 रनों का आंकड़ा भी पार कर सकते हैं। ऐसे करने वाले व दूसरे और तीसरे बल्लेबाज भी बन जाएंगे। क्योंकि इस रेस में धवन भी शामिल है।

बतौर कप्तान बना सकते हैं यह रिकॉर्ड
आईपीएल 2022 में रोहित शर्मा बतौर कप्तान एक बड़े रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर सकते हैं। रोहित शर्मा इस रिकॉर्ड के मामले में पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को भी पीछे छोड़ सकते हैं। इतना ही नहीं बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल में 30 की औसत से 129 की स्ट्राइक रेट से 3406 रन बनाए थे। अगर यह खिलाड़ी 113 रन और बना लेता है। तो यह पोस्ट कप्तान गौतम गंभीर किस रिकॉर्ड को तोड़ सकता है और आईपीएल में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान भी वह बन सकते हैं।
टीम की तरफ से बनाएंगे सबसे ज्यादा रन
आईपीएल में रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज अब तक 5611 रन बना चुके हैं। लेकिन मुंबई की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अब तक 4441 रन ही बनाए हैं। आपको बता दें इस खिलाड़ी ने अपनी टीम की तरफ से खेलते हुए केवल 168 मैच खेले हैं। इससे पहले वह डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा हुआ करते थे। इस सीजन में वह मुंबई की तरफ से खेलते हुए 4500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।


