इस आईपीएल पर सभी की नजरें टिकी हुई है। आईपीएल को दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली लीग माना जाता है। दर्शकों को यह रोमांच और उत्साह सभी तरह का चरम यहां पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि आईपीएल अपने चकाचौंध के लिए बहुत ज्यादा फेमस है। आज हम आपको इस खास रिपोर्ट में बताने वाले हैं। आईपीएल के कुछ विवादों के बारे में
स्पॉट फिक्सिंग
2013 में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग पर एक बदनाम दाग लगा था जो आज तक उसका पीछा नहीं छोड़ पाया। आपको बता दें कि आईपीएल 2013 में तीन खिलाड़ियों पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप लगे थे। जिसमें श्रीसंत अंकित और अजीत चंदीला को गिरफ्तार भी किया गया था। उस दौरान यह लीग सभी की नजरों में बहुत ज्यादा बुरी तरह से बदनाम हो गई थी। इसके बाद बीसीसीआई ने कठोर कदम उठाते हुए राजस्थान रॉयल्स सीएसके को 2 साल के लिए बैन कर दिया था। वही फिक्सिंग में शामिल प्लेयर्स पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था।
श्री संत-हरभजन का झगड़ा
आईपीएल की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। इसी सीजन में लीग पहला विवाद हो गया था। आपको बता दें जब हरभजन ने तेज गेंदबाज श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था। साल 2008 में मोहाली के मैदान पर खेले गए एक मैच के दौरान यह तक इस तरह की हरकत हुई थी। हरभजन ने मुंबई इंडियंस की तरफ से खेल रहे थे और वहीं श्रीशांत किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से अपना जलवा दिखा रहे थे। इसके बाद हरभजन को 11 मैचों के लिए सस्पेंड कर दिया गया था आपको बता रहे हैं कि श्रीचंद मैदान पर फूट-फूट कर रोने लगे थे। हालांकि इन सबके बाद हरभजन ने श्रीशांत से ड्रेसिंग रूम में जाकर माफी भी मांगी थी।
शाहरुख खान पर प्रतिबंध
आईपीएल 2012 में केकेआर के मालिक शाहरुख के वानखेड़े स्टेडियम में प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लग गया था। हालांकि शाहरुख पर मैदान कर्मियों ने अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया था। आपको बता दें कि शाहरुख को मैदान में प्रवेश करने से एक सुरक्षाकर्मी ने रोक दिया था। जिसके बाद किंग खान गुस्सा हो गए थे। हालांकि बाद में क्रिकेट एसोसिएशन ने शाहरुख पर स्टेडियम में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। यह प्रतिबंध साल 2015 में हटा है।
कोहली गंभीर की लड़ाई
आईपीएल 2013 में केकेआर और आरसीबी के बीच मैच खेला जा रहा था। तब कोहली मैदान से जा रहे थे कि तब उनकी केकेआर के कप्तान गंभीर से लड़ाई हो गई जिसके बाद दोनों के बीच बहस हो गई थी। जिसके बाद एपायर ने आकर के बीच में उनका झगड़ा सुलझाया था।


