IPL 2022: PBKSvsSRH: आज आईपीएल का 28वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाज के बीच में खेला गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार चौथी जीत मिली है। हैदराबाद ने पंजाब की टीम को 7 विकेट से हरा दिया।
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया।
सनराइजर्स ने पॉवरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की और शिखर धवन 8 रन, Prabhsimran Singh ने 14 रन, और जॉनी बेयरस्ट्रो 12 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद जितेश शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए। लियम लिविंग्सटन और शाहरुख खान ने कुछ देर तक साथ में बल्लेबाजी की और टीम को संभाला।
पंजाब की पारी
लियम ने काफी शानदार बल्लेबाजी की और एक से बढ़कर एक बड़े-बड़े शानदार छक्के और चौके लगाए। लियम ने 33 गेंदों में 60 रन हनाए। वहीं शाहरुख ने 28 गेंदों में 26 रन बनाए। उनके बाद ओडियन स्मिथ बल्लेबाजी के लिए, जिन्होंने 15 गेंदों में 13 रन बनाए। उसके बाद पंजाब के आखिरी 4 बल्लेबाजों का खाता ही नहीं खुल पाया। इस तरह से पंबाज ने 20 ओवर में 151 रन बनाए।
सनराइजर्स के गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और उमरान मलिक ने अपनी स्पीड के आगे सबको फेल कर दिया। 20वें ओवर में उमरान ने 3 विकेट लिए और एक भी रन नहीं दिया। उमरान ने आज कुल 4 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी 3 विकेट लिए। इनके अलावा टी नटराजन और जगदीशन सुचित ने भी 1-1 विकेट लिया।
हैदराबाद ने आसानी से जीता मैच
सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान केन विलियम्सन सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि उसके बाद अभिषेक शर्मा ने 31 और राहुल त्रिपाठी ने 34 रनों की पारी खेली और टीम को जीत की तरफ बढ़ाया।
हालांकि बीच में पंजाब के राहुल चहर ने लगातार इन दोनों को आउट करके मैच में वापसी करने की कोशिश की। लेकिन हैदराबाद की ओर से एडम मारकरम और निकलस पुरण ने क्रमश: 41 और 35 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 18.5 ओवर में मैच जिता दिया।
उमरान मलिक को मिला मैन ऑफ द मैच

आज के मैच में उमरान मलिक को उनकी शानदार और बेहद तेज गेंदबाजी की वजह से मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है।


