IPL 2022: PBKSvsSRH: आज आईपीएल का 28वां मैच पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाज के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया गया।
सनराइजर्स ने पॉवरप्ले में अच्छी गेंदबाजी की और शिखर धवन 8 रन, Prabhsimran Singh ने 14 रन, और जॉनी बेयरस्ट्रो 12 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद जितेश शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए। लियम लिविंग्सटन और शाहरुख खान ने कुछ देर तक साथ में बल्लेबाजी की और टीम को संभाला।
पंजाब की शुरुआत
लियम ने काफी शानदार बल्लेबाजी की और एक से बढ़कर एक बड़े-बड़े शानदार छक्के और चौके लगाए। लियम ने 33 गेंदों में 60 रन हनाए। वहीं शाहरुख ने 28 गेंदों में 26 रन बनाए। उनके बाद ओडियन स्मिथ बल्लेबाजी के लिए, जिन्होंने 15 गेंदों में 13 रन बनाए। उसके बाद पंजाब के आखिरी 4 बल्लेबाजों का खाता ही नहीं खुल पाया। इस तरह से पंबाज ने 20 ओवर में 151 रन बनाए।
उमरान की स्पीड ने बनाया इतिहास
सनराइजर्स के गेंदबाजों ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की और उमरान मलिक ने अपनी स्पीड के आगे सबको फेल कर दिया। 20वें ओवर में उमरान ने 3 विकेट लिए और एक भी रन नहीं दिया। उमरान ने आज कुल 4 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने भी 3 विकेट लिए। इनके अलावा टी नटराजन और जगदीशन सुचित ने भी 1-1 विकेट लिया। अब देखना होगा कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस रन को चेज कर पाती है या नहीं।


