आईपीएल में 13 अप्रैल 2022 को मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। आपको बता दें कि मुंबई के कप्तान ने पहले ओवर में चौका लगाकर अपने 500 चौकों का रिकॉर्ड पूरा किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह पांचवें खिलाड़ी बन चुके हैं।
पंजाब के खिलाफ बुधवार को इस मैच के दौरान रोहित ने 217 IPL मैचों में 499 चौके थे। और अब उनके नाम 218 मैचों में 502 चौके हो चुके हैं। इस लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर आ चुके हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट में पहला नंबर शिखर धवन का है। शिखर धवन आईपीएल मैच 668 चौके लगा चुके हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली आते हैं विराट कोहली का नाम 554 छक्के दर्ज हैं। ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर 532 चौकों के साथ तीसरे नंबर पर है और सुरेश रैना 506 चौकों के साथ चौथे नंबर पर है।
हालांकि इस मैच में टॉस हारने के बाद पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मयंक अग्रवाल और शिखर धवन की दमदार पारियों की बदौलत पहले विकेट में 97 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। पंजाब ने पहले खेलते हुए कुल 198 रन बनाए। वहीं मैदान में पंजाब का जवाब देने उतरी मुंबई की टीम ने बहुत ज्यादा दमदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को करारी शिकस्त दिलाई।
हालाकिं जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस मैच में हार के बाद मुंबई इस सीजन में लगातार पांचवीं हार के साथ आगे बढ़ रही है। अब तक टीम को उन्होंने एक भी मुकाबले में जीत हासिल नहीं कराई है और अंक तालिका की बात करें तो उसमें मुंबई की टीम सबसे नीचे हैं।


