आईपीएल 2022 के 15 वें सीजन में काफी हद तक बदलाव आ चुका है। कई सारे क्रिकेटर वह अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी से अलग हुए हैं। तो कई सारे नए सिरे से अपनी शुरुआत कर रहे हैं। हालांकि फ्रेंचाइजी ने अपने कई सारे खिलाड़ियों को आज भी अपनी टीम का हिस्सा बनाया हुआ है। जो दर्शकों से अपनी अपनी टीमों के साथ अहम रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि ऐसे में कई खिलाड़ी की आलोचना हो रही है कि वह अपना गोल्डन टाइम पूरा कर चुके हैं और अब वह ओवररेटेड खिलाड़ी हैं। जिन पर फ्रेंचाइजी उतना ही पैसा खर्च कर रही हैं हालांकि इनमें से कुछ खिलाड़ी अपनी उम्र तो कुछ अपनी पुरानी फॉर्म को लेकर के लगातार आलोचकों का सामना कर रहे हैं
महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी वैसे तो सीएसके के कप्तान नहीं है और अब एक साधारण विकेटकीपर बल्लेबाज की हैसियत से वो टूर्नामेंट खेल रहे हैं। आपको बता दें कि सीएसके सीजन का पहला मैच केकेआर के खिलाफ खेलने के लिए मैदान में उतरी थी और जब सीएसके को हार का सामना करना पड़ा था हालांकि धोनी को लेकर के कई बार यह बोला गया है कि धोनी के अंदर आप पहले जैसा चार्म नहीं बचा है। लेकिन हर बार धोनी ने अपने खेल से इस बात को साबित किया है कि उनके अंदर अभी भी मैच को जिताने की काबिलियत मौजूद है।

ड्वेन ब्रावो
चेन्नई को आईपीएल मैच की डेट आर्मी बूढ़े शेरों की सेना कहा जाता है। आपको बता दें कि इस टीम में डेविड ब्रावो भी पुराना नाम है। इसी साल जब इस खिलाड़ी को टीम ने रिटेन किया तो सवाल खड़े होने लगे थे कि क्या अब वह समय आ गया है जब टीम को बराबर से आगे अपने भविष्य की ओर सोचना चाहिए। यह बिल्कुल ठीक है कि वह अपने सुनहरे दौर को पीछे छोड़ चुके हैं और अब टीम प्रभार की तरह है। लेकिन उन्होंने अपने पहले ही मैच के दौरान इस बात को सबके सामने बता दिया है कि अभी भी उनके अंदर का खिलाड़ी मौजूद है। क्योंकि उन्होंने अपने 4 ओवर में 3 विकेट चटकाए थे।

मोहम्मद शमी
अभी ज्यादा समय नहीं बीता जब दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। T20 वर्ल्ड कप में भारत पहली बार पाकिस्तान के खिलाफ मैच में करारी शिकस्त का शिकार होना पड़ा था और भारतीय टीम इस दौरान 10 विकेट से मैच हारी थी। हालांकि इस दौरान सभी सीनियर तेज गेंदबाजों को जमकर ट्रोल किया गया था। तब शमी के बचाव में तत्कालीन कप्तान विराट कोहली को करना पड़ा था लेकिन इस बार शमी ने आईपीएल में आग उगली तो लखनऊ सुपरजाइंट्स के पास उसके बचाव का कोई भी तरीका नहीं था।


