पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज मैच खिलाड़ी ने 2 बार 2 शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज में करारी हार दिखाई है। इतना ही नहीं उन्होंने हाल ही में वनडे मैच में सबसे तेज 15 और 16 शतक जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम पर किया है। इसी के साथ उन्होंने कोहली को भी औसत के मामले में भी पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद खिलाड़ी का वनडे बैटिंग औसत 59.18 का हो गया है। इसी के साथ उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
आपको बता दे 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कोहली का औसत 58.07 का है वहीं अब यह खिलाड़ी उनसे आगे निकल गए हैं। 86 मैच खेलने वाले बाबर ने 59.18 शानदार औसत से 4261 रन बनाए। वहीं हमवतन इमाम उल हक का औसत ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद 53.97 का हो गया हैं। वहीं अगर बात कोहली के बारे में करें तो उन्होंने वनडे क्रिकेट में 260 मैच खेले हैं और 12311 रन के नाम किए हैं।
इसी के साथ आपको यह भी बता दें कि बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान वनडे करियर की सबसे बड़ी रन चेंज में टीम की मदद से 349 रनों का लक्ष्य बनाते हुए कप्तान ने 114 रन बनाए थे। यह किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। बाबर ने सीरीज में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान का 22 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। बाबर का यह 15 शतक है और इस मुकाम तक पहुंचने वाले वह सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं।


