IPL 2022: KKRvsMI: आज आईपीएल का 14वां मैच मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनकी शुरुआत भी काफी शानदार रही। केकेआर ने पॉवरप्ले में काफी संभलकर गेंदबाजी की और 6 ओवर में रोहित शर्मा का विकेट लेकर सिर्फ 35 रन दिए। उमेश यादव ने अपने शुरुआती तीन ओवर में सिर्फ 35 रन दिए और रोहित शर्मा का एक बड़ा विकेट लिया।
मुंबई की खराब शुरुआत
रोहित 12 गेंदों में सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। उनके ईशान किशन भी काफी स्ट्रगल करते हुए नजर आए। उन्होंने भी 21 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बनाए। मुंबई की ओर से तीसरे नंबर पर आज साउथ अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ड्वेल्ड ब्रेविस ने बल्लेबाजी की। उन्हें एबी डीविलियर्स का छोटा रूप माना जा रहा है और आज उन्होंने उसकी कुछ झल्कियां भी दिखाई। उन्होंने 19 गेंदों में 29 रन की पारी खेली और वरूण चक्रवर्ती की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। उनके बाद इस सीजन का पहला मैच खेलने वाले सूर्य कुमार यादव मैदान में आए।
सूर्या, तिलक और फिर पोलार्ड
उन्होंने युवा तिलक वर्मा के साथ पारी को संभाला और अंत तक 36 गेंदों में 52 रन की पारी खेलकर आउट हुए। तिलक वर्मा ने आज लगातार दूसरी बार मुंबई के लिए एक शानदार पारी खेली है। आज की पारी में तिलक ने 27 गेंदों में नाबाद 38 रन की पारी खेली। छठे नंबर पोलार्ड बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया। पोलार्ड ने उसके बाद आखिरी दो गेंदों पर भी 2 छक्का लगाकर सिर्फ 5 गेंदों में नाबाद 22 रनों की पारी खेल दी।इस तरह से मुंबई ने 20 ओवर में 161 रन बना दिए।
केकेआर की गेंदबाजी
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से उमेश यादव ने 4 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। रसिक सलाम आज अपना डेब्यू कर रहे रहे थे और उन्होंने 3 ओवर में 18 रन दिए और कोई विकेट नहीं लिया। सुनिल नारायण ने 4 ओवर में 26 रन खर्च किए। वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 32, रसल ने 1 ओवर में 9 और पैट कमिंस ने 4 ओवर में 2 विकेट लेकर 49 रन दिए। कमिंस के आखिरी ओवर में पोलार्ड ने आकर 3 छक्के लगा दिए, जिसकी वजह से उनकी इकोनमी बिल्कुल खराब हो गई।
आसान नहीं होगा लक्ष्य
अब देखना होगा कि केकेआर इस मैच को जीत पाती है या नहीं। आप में से बहुत सारे लोगों ऐसा लग रहा होगा कि केकेआर आसानी से इस रन को चेज कर लेगी लेकिन ऐसा होगा नहीं। ऐसा लिए क्योंकि आज का मैच पूणे के मैदान में खेला जा रहा है। ऐसे में ओस की संभावना बिल्कुल कम है और पिछले दो मैचों में इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। लिहाजा, केकेआर को जीतने के लिए अच्छी बल्लेबाजी करनी पड़ेगी।


