आईपीएल को दुनिया की सबसे महंगी T20 लीग माना जाता है। आपको बता दें कि इस लीग के 14 सीजन हो चुके हैं। आईपीएल का खुमार पूरी दुनिया के ऊपर इस कदर छाया होता है कि हर क्रिकेट प्रेमी असली का बेसब्री से इंतजार करता है। हालांकि आईपीएल के इस लीग में कई सारे रिकॉर्ड बनते हैं जिनका टूटना मुश्किल होता है। आईपीएल में बल्ले और गेंद के अलावा फील्डिंग का भी सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है। हम सभी ने आईपीएल में कई सारे फील्डर्स को मैच के दौरान कैच पकड़ते हुए और कमाल दिखाते हुए देखा है। लेकिन क्या आप इस बात को जानते हैं कि आईपीएल इतिहास में वह कौन-कौन से खिलाड़ी हैं जिन्होंने अपनी शानदार फील्डिंग से क्रिकेट फैंस का दिल जीता है। अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं आईपीएल इतिहास के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने अपनी शानदार बिल्डिंग से फैंस का दिल जीता है।

सुरेश रैना
सुरेश रैना आईपीएल में अपनी शानदार फील्डिंग के लिए फेमस हैं। आपको बता दें कि सीएसके के सुरेश रैना ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लपकने का काम किया है। रैना ने आईपीएल के पिछले 12 सीजन में चेन्नई और गुजरात की तरफ से खेलते हुए 193 मैचों में 102 कैच पकड़े हैं। आपको बता दें कि वह अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं। जिसमें 100 से ज्यादा कैच पकड़े हैं। हालांकि रैना आईपीएल के 15 सीजन का हिस्सा नहीं है। लेकिन वह बेस्ट फील्डर की कैटेगरी में आज भी सबसे आगे रहते हैं।

एबी डी विलियर्स
क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज 360-degree के नाम से प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि यह खिलाड़ी आरसीबी की तरफ से खेलते हुए अपनी शानदार फील्डिंग का लोहा भी मनवा चुके हैं। उन्होंने फील्डिंग पर कई बार हवा में छलांगते हुए भी पकड़ा है। इस खिलाड़ी ने पिछले साल की आईपीएल की घोषणा कर दी थी। इसलिए अब उनकी शानदार फील्डिंग देखने को नहीं मिलेगी । दिल्ली और बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए 154 मैचों में 84 कैच पकड़े हैं। आपको बता दें कि ये खिलाड़ी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

किरन पोलार्ड
आईपीएल में अगर किसी देश की प्लेयर्स की सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग है। तो वह वेस्टइंडीज के। आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से सभी को अपना दीवाना बनाया है। इसी क्रम में ऑलराउंडर केरोन पोलार्ड ने साल 2010 में अपना आईपीएल डेब्यू किया था जिसके बाद अब तक खेले गए 148 मैचों में खिलाड़ी ने 82 कैच पकड़े हैं।

ड्वेन ब्रावो
आईपीएल में सीएसके और वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो अपनी बल्लेबाजी गेंदबाजी के अलावा फीलिंग के लिए भी काफी ज्यादा फेमस है। ब्रावो ने आईपीएल में अब तक खेले गए 134 मैचों में 74 कैच पकड़े हैं। वह मैदान पर फीलिंग को लेकर काफी एक्टिव रहते हैं आईपीएल में मुंबई इंडियंस और गुजरात की तरफ से खेल चुके हैं। ऐसे में ब्रावो बिल्डिंग की कैटेगरी में चौथे नंबर पर आते हैं।

रोहित शर्मा
इस लिस्ट में सबसे आखरी नाम आता है रोहित शर्मा का। आपको बता दें कि रोहित शर्मा ने अपनी टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। और वह एक बेहतरीन कप्तान भी हैं। रोहित आईपीएल में खेले गए। 188 मैचों में 83 कैच पकड़ चुके हैं। वह फील्डिंग में भी काफी एक्टिव दिखाई देते हैं। मुंबई की टीम में रहकर रोहित ने कई बार कैच पकड़ने का कमाल किया है। आपको बता दें कि रोहित डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेल चुके हैं।


