आईपीएल 2022 का चौथा सोमवार के दिन गुजरात और लखनऊ के बीच खेला गया। आपको बता दें कि आईपीएल की इन दोनों नई टीमों का यह पहला मैच था। केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ को अपने पहले ही मैच के दौरान हार का मुंह देखना पड़ा। मुकाबले के आखिरी ओवर के रोमांच में गुजरात टाइट की टीम ने बाजी मारते हुए जी को अपने नाम किया। हालांकि एक समय यह मुकाबला लखनऊ के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा था। लेकिन केएल राहुल ने एक मैच में दो बड़ी गलतियां कर दी जिसके चलते वह इस जीत को दूसरी टीम के सिर पर सजा बैठे।
केएल राहुल की यह बड़ी गलतियां
आपको बता दें कि इस मुकाबले में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 158 रनों को बनाया। हालांकि इसके जवाब में गुजरात की टीम जब मैदान में आई तो उसने आखिरी ओवर में 5 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया। हालांकि इस मुकाबले में रनों का पीछा करते हुए गुजरात ने 15 ओवर में 91 रन बनाकर चार विकेट खो दिए थे। इस जगह मैच लखनऊ के हाथों में जाता हुआ दिखाई दे दिया था लेकिन राहुल ने यहां पर एक बड़ी गलती कर दी उन्हें 16 ओवर के गेंदबाज दीपक हुड्डा को थमा दिया। इस ओवर में गुजरात ने 22 रन बनाए और मैच में फिर से वापसी कर ली. लखनऊ के पास दुशमंथा चमीरा और आवेश खान जैसे बड़े-बड़े गेंदबाज के ओवर बाकी थे।
इस खिलाड़ी से नहीं कराए चार ओवर।
आपको बता दें कि गुजरात की टीम 2 रनों का पीछा करने मैदान में उतरी तो टीम ने चमीरा के पहले दो बार में अपने दो विकेट गंवा दिए थे चमीरा आईपीएल में पहली बार खेलते हुए दिखाई दे रहे थे और शानदार फॉर्म में भी थे। लेकिन लखनऊ के कप्तान राहुल कैलकुलेशन करने में गलती कर गए और पूरे मैच में चमीरा को सिर्फ तीन ही ओवर में गेंदबाजी करने को दी। आपको पता नहीं कि चमीरा ने अपने 3 ओवर में 7 सीटों में से 22 रन दिए और 2 विकेट भी झटका दिए अगर राहुल जमीरा को एक और ओवर में गेंदबाजी करने देते तो शायद इस मैच में उन्हें हार का मुंह नहीं देखना पड़ता।
एक नजर मैच पर।
इस मैच में पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आपको बता दें कि लखनऊ की शुरुआत काफी ज्यादा खराब थी तो वहीं कप्तान बिना रन बनाए पवेलियन वापस आ गए। लखनऊ में 29 रन तक चार विकेट भी खो दिए थे फिर वापसी करते हुए गुजरात के सामने जीत के लिए उन्होंने 159 रन का लक्ष्य रखा। आपको बता दें कि लखनऊ के लिए दीपक 55 रन बनाकर आउट हुए तो आयुष ने 54 रन बनाए।हालांकि 149 रनों का पीछा करने जब गुजरात मैदान पर आए तो उसकी शुरुआत भी खराबी थी और 15 रन बनाकर पर उसने दो विकेट भी गंवा दिए थे लेकिन हार्दिक और मैथ्यू वेड ने टीम की वापसी कराने में बेहद मदद की। इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद राहुल तेवतिया ने पहले डेविड मिलर और उनके बाद अभिनव मनोहर के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाई।


