in , , ,

IPL शुरू होते ही मचा कोहराम, दर्शकों ने इस टीम को बैन करने की उठाई मांग

आईपीएल 2022 की शुरुआत हो चुकी है। आपको बता दें कि लीग के पहले ही मैच में केकेआर ने सीएसके को 6 विकेट के साथ पटखनी दी तो वहीं दिल्ली कैपिटल से दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है। लेकिन इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक अलग बात को लेकर के कोहराम मचा हुआ है। आपको बता दें कि ट्विटर पर कुछ फैंस एक टीम को बैन करने की मांग उठा रहे हैं।

ट्विटर पर कुछ फैंस कोलकाता नाइट राइडर्स को लगातार बैन करने के बारे में बोल रहे हैं। इसके पीछे का कारण अगर आप लोगों को पता लगेगा तो आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल केकेआर पर बैन की मांग इसके लिए उठ रही है। क्योंकि इन्होंने कुलदीप यादव जैसे बेहतरीन स्पिन गेंदबाज को सालों तक बेंच पर बैठा कर रखा और फिर उन्हें ड्रॉप ही कर दिया। फैंस का यह रिएक्शन उस वक्त आया जब दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए कुलदीप यादव ने पहले ही मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए कुलदीप यादव का प्रदर्शन कमाल का है। कुलदीप ने मैच में 4 ओवरों में 18 रन देकर तीन विकेट भी चटकाए हैं। इसमें सबसे बड़ा क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा का था। एक समय कुलदीप यादव को केकेआर ने पूरे सीजन बाहर बैठा कर रखा था। लेकिन पंत की कप्तानी के दौरान ये खिलाड़ी फिर से निखार कर आए।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेंगे ये दो सगे भाई, मुकाबला होगा बेहद दिलचस्प

गुजरात टाइटंस की टीम के पास है ये तुरुप का इक्का, लखनऊ टीम की हालत ख़राब करने के लिए अकेला ही है काफी