in , , , ,

IPL में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेंगे ये दो सगे भाई, मुकाबला होगा बेहद दिलचस्प

आईपीएल 2022 में आज के दिन एक और खास मुकाबला होने वाला है। आपको बता दें कि इस मुकाबले में आईपीएल की दो नई टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलने वाली हैं। हालांकि इसमें दो नए कप्तान भी हैं। लेकिन दर्शकों को इस मैच में एक और बड़ी जंग देखने को मिलने वाली है। जी आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास के ऐसी जोड़ी है। जो कभी भी आईपीएल में एक दूसरे के खिलाफ नहीं खेली। यह दो सगे भाई की जोड़ी है। जो इस मुकाबले में एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे , हालाँकि दर्शक इस जंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे ये दो भाई

आपको बता दें कि आईपीएल की शुरुआत से पहले मेगा ऑप्शन का आयोजन किया गया था। मेगा ऑक्शन के बाद सभी टीमें बदल चुकी हैं। इस बार अपनी पुरानी टीमों के साथ तो कई सारे खिलाड़ी उनके खिलाफ खेलते हुए नजर आने वाले हैं। आईपीएल में इस बार दो भाइयों की जोड़ी भी एक दूसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देगी। हम बात कर रहे हैं आईपीएल के क्रिकेट जगत में पहचान बनाने वाले पांडे ब्रदर्स की आने की हार्दिक पांड्या और कुणाल पांड्या की यह दोनों भाई भी पहली बार आईपीएल में एक-दसरे के खिलाफ खेलते हुए दिखाई देंगे। हालांकि आपको बता दें कि यह दोनों ही भाई घरेलू क्रिकेट में एक दूसरे के साथ खेलते हैं। लेकिन आईपीएल में अलग-अलग खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं।

2015 में की थी शुरुवात

हार्दिक ने साल 2015 में अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर हार्दिक मुंबई की टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस बार हार्दिक गुजरात टाइटस का हिस्सा होने वाले हैं गुजरात टाइटंस टीम ने हार्दिक को कप्तान भी बनाया है हार्दिक ने आईपीएल में कुल 92 मैच खेले हैं जिसमें से उनके नाम 1476 और 42 विकेट दर्ज हैं। हार्दिक के भाई कुणाल पांड्या की अगर बात करें तो उन्होंने साल 2016 में मुंबई इंडियंस से डेब्यू किया था इस बार वे लखनऊ सुपरजाइंट्स के साथ खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। लेकिन आपको बता दें कि इन दोनों खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस को तीन बार चैंपियन भी बनाया था।

वही बात करें इन दोनों खिलाड़ियों की टीमों के बारे में तो एक नजर डालिए

गुजरात टाइटंस की टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, राशिद खान, मोहम्मद शमी, लॉकी फर्ग्यूसन, अभिनव सदरंगानी, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, आर साई किशोर, डोमिनिक ड्रेक, जयंत यादव, रिद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, गुरकीरत सिंह, वरुण एरॉन,बी साई सुदर्शन विजय शंकर, दर्शन नालकांडे, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ, प्रदीप सांगवान, डेविड मिलर।

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम
केएल राहुल (कप्‍तान), मार्कस स्‍टोइनिस, रवि बिश्‍नोई, क्विंटन डी कॉक, दीपक हूडा, करन शर्मा, ऐविन लुईस, मयंक यादव, काइल मेयर्स,मनीष पांडे, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्‍डर, एंड्रयू टाई, आवेश खान, अंकित राजपूत, कृष्‍णप्‍पा गौतम, दुष्‍मंथ चमीरा, शाहबाज नदीम, मनन वोहरा, मोहसिन खान, आयुष बदोनी,

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली और मुंबई में आज होगी भिड़ंत, एक नजर दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 पर

IPL शुरू होते ही मचा कोहराम, दर्शकों ने इस टीम को बैन करने की उठाई मांग