in , , ,

दिल्ली और मुंबई में आज होगी भिड़ंत, एक नजर दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 पर

आईपीएल 15 वे सीजन का दूसरा मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। आपको बता दें कि दोनों टीमें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने खेलती हुई दिखाई देंगी। दिल्ली की कप्तानी ऋषभ पंत वहीं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के हाथों में है। दोनों टीमों का सीजन में यह पहला मैच होने वाला है। पंत और रोहित के सामने पहले मैच में सही टीम का चयन करने की एक बहुत ही बड़ी चुनौती है।

पंत टीम के सात में से पांच विदेशी खिलाड़ी अलग-अलग कारणों की वजह से खेल नहीं पा रहे हैं। ऐसे में ऋषभ पंत को नौ भारतीय खिलाड़ियों के साथ ही मैदान में उतरना होगा। हालांकि वही बात करें मुंबई इंडियंस की तो टीम को अपने प्रमुख बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के बिना मैदान में उतरना होगा सूर्यकुमार अभी तक नहीं हुए हैं।

दिल्ली के डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श पाकिस्तान दौरे पर है। दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी, एनरिच नोर्त्जे और मुस्तफिजूर रहमान क्वारंटीन में हैं। इस मैच में खेलने के लिए सिर्फ न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टीम और वेस्टइंडीज के टिम साइफर्ट और वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल ही मौजूद होंगे।
पृथ्वी शॉ ऋषभ पंत और अक्षर पटेल शार्दुल ठाकुर की टीम के अहम खिलाड़ी होने वाले हैं। आपको बता दें कि अक्षर पटेल के साथ मैदान में कुलदीप यादव गेंदबाजी करेंगे तेज गेंदबाजी में ठाकुर को चेतन और खलील अहमद का साथ भी मिल सकता है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, जसप्रीत बुमराह, मुरुगन अश्विनअनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11
पृथ्वी शॉ, टिम साइफर्ट, केएस भरत/यश ढुल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, मंदीप सिंह, खलील अहमद/कमलेश नागरकोटी अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया, कुलदीप यादव।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उमेश यादव ने आईपीएल 2022 में लिया पहला विकेट, साथ ही तोड़ें ये रिकॉर्ड और जीता मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब

IPL में पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ खेलने मैदान में उतरेंगे ये दो सगे भाई, मुकाबला होगा बेहद दिलचस्प