in , , ,

IPL 2022 CSK vs KKR: केकेआर ने लिया आईपीएल 14 में मिली हार का बदला, पहले मैच में दी 6 विकेट से करारी शिकस्त

आईपीएल का आगाज हो चुका है और इसका पहला मैच भी खेला जा चुका है। आपको बता दें हैं कि पिछली बार चैंपियन बनने वाली सीएसके और उपविजेता केकेआर के बीच आज वानखेड़े स्टेडियम में पहला मैच खेला गया। जहां केकेआर ने चेन्नई को 6 विकेट से पर पटखनी है। आपको बता दें कि इस मैच में केकेआर के कप्तान श्रेयस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने धोनी के नाबाद शतक के दम पर 20 ओवर में पांच विकेट गंवा दिए हुए 131 रन बना दिए। हालांकि इसका जवाब देते हुए केकेआर खेल के मैदान पर आई तो टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 133 रन का स्कोर खड़ा किया।

रहाणे की बेहतरीन बल्लेबाजी
इसी के साथ लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने दमदार 44 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वेंकटेश्वरा अय्यर के साथ पहले विकेट के जरिए उन्होंने 47 रन की साझेदारी निभाई। रहाणे ने अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्के की मदद से 44 रन का स्कोर बनाया। इसके अलावा आपको बता दें कि वेंकेटेश अय्यर16 नीतीश राणा 21 और सैम बिल्लिंग्स ने 25 रनों की शानदार पारी खेली आज तक क्रीज पर कप्तान श्रेयस अय्यर और शेल्डन भी मौजूद रहे कप्तान अय्यर ने शानदार चौका जड़ते हुए अपनी टीम को जीत हासिल कराई।आपको बता दें कि अपनी पारी के दौरान उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए 20 रन भी बनाए और साथ ही नाबाद रहे वही जैक्सन 3 रन बनाकर नाबाद लौटे।

धोनी की अर्धशतकीय पारी
वहीं अगर बात आईपीएल के पहले मुकाबले की करें तो केकेआर के खिलाफ रविंद्र जडेजा ने और वह का उप कप्तान धोनी ने टीम की इज्जत को बचाए रखा। और स्कोर को 100 के पार ले जाकर छोड़ा। इस मैच में धोनी एक बार फिर से पुराने रंग में नजर आए। केकेआर के खिलाफ उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। धोनी ने 38 गेंदों में एक छक्के और सात चौकों की मदद से 50 रनों की नाबाद पारी खेली। हालांकि धोनी उस समय क्रीज पर आए जब खेलने की टीम मुश्किलों में घिरी हुई थी। उन्होंने कप्तान जडेजा के साथ मिलकर 56 गेंदों में 70 रन की बेहतरीन साझेदारी निभाई वहीं जडेजा ने 28 गेंदों में 1 छक्के की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी को खेला।

CSK की शुरुवात हुई ख़राब
हालांकि जब टॉस हारकर चेन्नई की टीम मैदान पर होती तो टीम की शुरुआत बहुत ही ज्यादा खराब रही थी। टीम के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड बिना खाता खोले ही उमेश यादव की गेंद पर पवेलियन वापस लौट गए थे। इसके साथ ही सीएसके का दूसरा झटका कानवे के रूप में लगा जो महज 3 रन बनाकर ही अपना विकेट गंवा बैठे। इतना ही नहीं इसके बाद रोबिन उथप्पा ने पारी को संभालने की कोशिश जरूर की। लेकिन वह भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अंबाती रायडू ने 15 रन और शिवम दुबे ने 3 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट आए।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इस मैदान में भिड़ेंगी चेन्‍नई-कोलकाता की टीमें, यहां से देखें लाइव प्रसारण

उमेश यादव ने आईपीएल 2022 में लिया पहला विकेट, साथ ही तोड़ें ये रिकॉर्ड और जीता मैन ऑफ़ द मैच का ख़िताब