क्रिकेट जगत की सबसे पसंदीदा T20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। जोकि अब खत्म होने वाला है और आईपीएल का यह सीजन कुछ ही घंटों में शुरू हो जाएगा। आईपीएल के शुरू होने से लेकर फैंस से लेकर हर खिलाड़ी बेहद उत्साहित है।
आपको बता दें कि आईपीएल के सीजन का ओपनिंग मैच के कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला। आपको बता दें कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम मैच मैच का आयोजन किया जाएगा और इस मैच को लेकर के जबरदस्त उत्साह लोगों के बीच में देखने को मिल रहा है। जहां एक और डिफेंडिंग टीम सीएसके केकेआर पर अपना दबदबा बनाएगी। तो वही केकेआर की कोशिश रहेगी कि वह पिछले साल मिली हार का बदला लेने में कामयाब हो सके।
आपको बता दें कि वैसे तो दर्शकों की नजरें एम एस धोनी पर रहने वाली है। धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद जडेजा को कप्तान बनाया गया है और धोनी को रोकने के लिए क्या-क्या टीम के कप्तान के पास एक ही बहुत शानदार मास्टर प्लान है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि अय्यर के पास यहां महेन्द्र सिंह धोनी को घेरने के लिए 2 तुरुप के इक्के हैं। जो धोनी को रोकने का पूरा प्रयास करेंगे क्योंकि धोनी इन दिनों कुछ सीजन से काफी ज्यादा परेशान भी रहे हैं। तो आइए आपको बताते हैं अय्यर के दो तुरुप के इक्के।
महेंद्र सिंह धोनी आज विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों की रेस में शुमार है तो साथ ही वो आईपीएल में काफी सफल भी रहे हैं। लेकिन जब उनका सामना सुनील से हुआ तो उन्होंने संघर्ष करते हुए देखा गया। आईपीएल के इतिहास में सुनील नरीन ने धोनी को 83 गेंदें डाली जिसमें केवल धोनी ने 44 रन ही बनाए। जिसमें वह केवल दो ही चौके लगा पाए और साथ ही 2 बार उनका शिकार भी बने।


