आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम की बात आती है तो सबसे पहले नाम आता है मुंबई इंडियंस का। मुंबई आईपीएल की सबसे ज्यादा कामयाब और बेहतरीन टीम में माना जाता है। इस टीम ने सबसे ज्यादा 5 बार यह खिताब अपने नाम किया है। इस कामयाबी की सबसे बड़ी वजह टीम मैनेजमेंट का खिलाड़ियों में भरोसा जताना है। मुंबई इंडियंस की टीम ने कई मैच विनर भारतीय टीम को भी दी है जिसमें जसप्रीत बुमराह हार्दिक पांड्या सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। लेकिन इस टीम के कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनकी काबिलियत पर मुंबई इंडियंस ने कभी भी भरोसा नहीं दिखाया और यह खिलाड़ी अब दूसरी टीमों के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ग्लेन मैक्सवेल
T20 फॉर्मेट में जब भी सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों की बात की जाती है तो ग्लेन मैक्सवेल का नाम सबसे पहले आता है। आपको बता दें कि यह खिलाड़ी कुछ गेंदों में खेल को पूरी तरह से बदलने का जज्बा रखते हैं। आपको बता दें कि मैक्सवेल ने अपने आप को अंतरराष्ट्रीय स्तर और आईपीएल में कई बार साबित भी किया है आईपीएल 2013 ऑप्शन में मुंबई इंडियंस ने मैक्सवेल खरीदा था। लेकिन मुंबई ने सिर्फ तीन मैच में ही इस खिलाड़ी को अपने प्रदर्शन करने का मौका दिया। जिसके बाद उन्हें साल 2014 सीजन में पहले ही रिलीज कर दिया गया मैंने आईपीएल में नई टीम के साथ थाम लिया और अगले सीजन में वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड भी जीता।

यूज़वेंद्र चहल
यूज़वेंद्र चहल समय T20 में भारत के सबसे ज्यादा सफल स्पिनर है। पहले अपनी गेंदबाजी का जलवा आईपीएल और टीम इंडिया दोनों में दिखाया है आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने से पहले वह गेंदबाज मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। साल 2011 से लेकर सन 2013 तक चैनल मुंबई टीम का हिस्सा थे लेकिन मुंबई ने चैनल को मात्र एक मैच खेलने का मौका दिया। उस मैच में उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 34 रन दिए। चहल के आईपीएल करियर को देखा जाए तो चहल ने 114 मैच खेले हैं। जिसमें उनके नाम 139 विकेट दर्ज है। इस बार चैनल राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे।


