पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लाहौर में तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज अजहर अली के लिए यह काफी ज्यादा यादगार मुकाबला होने वाला है। लगभग 12 साल के अंतरराष्ट्रीय कर में करियर में यह पहला मौका है। जब अली अपने होम टाउन में कोई भी टेस्ट मैच खेल रहे हैं। इस मैच को लेकर अली काफी ज्यादा इमोशनल है और उन्होंने मैच शुरू होने से पहले पीसीबी के साथ बातचीत करते हुए अपने इमोशंस को जाहिर भी किया।
उन्होंने बातचीत करते हुए कहा कि- “यह मेरे लिए काफी ज्यादा भावुक समय है। जब आप युवा होते हैं गद्दाफी स्टेडियम एक ऐतिहासिक मैदान है। जब भी हम इसके पास से गुजरते थे तो मुझे लगता था कि यहां मैं कभी खेलूंगा भी या नहीं। मैं यहां फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेला है। लेकिन मेरे टेस्ट डेब्यू के बाद से सारी क्रिकेट पाकिस्तान से बाहर चली गई है। हालांकि एक समय तो ऐसा भी लग रहा था कि हम कभी पाकिस्तान में खेल ही नहीं पाएंगे लेकिन लंबे इंतजार के बाद हमें पाकिस्तान नहीं खेलने का मौका मिला।”
अली ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आगे बढ़ाया और कहा कि वह लंबे इंतजार के बाद अपने घरेलू मैदान में खेलने जा रहे हैं। उनके लिए काफी ज्यादा खुशी का मौका है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि- “यह मेरे लिए काफी ज्यादा भावुक लम्हा है। यह फीलिंग मेरे लिए एकदम अलग है जो हमने पाकिस्तान में क्रिकेट खेला तो जाहिर तौर पर हमें लगा कि हमें काफी कुछ किया है। लेकिन खेलने के बाद हमें एहसास हुआ कि वास्तव में हमने कितना कुछ खोया है।”
2010 में अंतरराष्ट्रीय करने वाले अली ने अब तक पाकिस्तान के लिए 94 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 47 की औसत से 6926 रन की शानदार रन बनाएं हैं। अली कि टेस्ट करियर की बात करें तो 19 शतक तीन दोहरे शतक और एक तिहरा शतक लगाया है। इसके अलावा उन्होंने 34 अर्धशतक भी लगाए हैं।
वही जानकारी कि आपको यह भी बता दें कि वह पाकिस्तान के लिए 53 वनडे मैचों में लगभग 37 की औसत से 1845 रन बना चुके हैं। वनडे में 19 शतक और 12 अर्धशतक भी लगाए हैं।


