क्रिकेट जगत की सबसे बेहतरीन इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें सीजन का आगाज कुछ ही दिनों में होने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि 26 मार्च से शुरू होने वाला आईपीएल अभी से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। आपको बता दें कि आईपीएल के सीजन को लेकर सभी टीमें बहुत ही बेताब दिखाई दे रही है। जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स भी एक टीम है जो लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की तरह आंखें गड़ाए हुए हैं।
आईपीएल के पिछले सीजन की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताबी जीत का परचम लहराना चाहती है लेकिन वह इस समय अपने मैच विनर खिलाड़ी की चोट से काफी ज्यादा दुखी है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर इस समय चोटिल हैं। दीपक चाहर की चोट ने चेन्नई सुपर किंग्स की टेंशन और ज्यादा बढ़ा दी है। जो पूरी तरह से अपने इस स्ट्राइक गेंदबाज की फिटनेस पर आंखें गड़ाए हुए हैं।

दीपक चाहर को पिछले ही महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ चली गई सीरीज के दौरान गेंदबाजी करते हुए चोट लग गई थी। दीपक चाहर को गेंदबाजी का रनअप लेने के दौरान तकलीफ में दिखे और उन्हें मैदान छोड़ बाहर जाना पड़ा।चाहर की चोट को देखते हुए माना जा रहा है कि इस आईपीएल सीजन में उनका शुरुआती दौर में खेल पाना बेहद मुश्किल है। चाहर इन दिनों बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में फिटनेस पर काम कर रहे हैं।
वैसे तो अगले 2 दिन में दीपक चाहर की चोट को लेकर स्थिति साफ होना तय है। लेकिन बताया यह भी जा रहा है कि 14 करोड़ की रकम में खरीदे गए खिलाड़ी दीपक का शुरुआती फेस में खेल पाना मुश्किल है। ऐसे में उन्हें शुरुआती दौर में एक रिप्लेसमेंट की जरूरत पड़ने वाली है चेन्नई सुपर किंग्स के लिए दीपक चाहर की जगह भरना तो आसान नहीं होगा। लेकिन भारत के पूर्व बल्लेबाज वसीम जाफर ने उनके रिप्लेसमेंट के विकल्प के तौर पर बताए हैं।
वसीम जाफर ने कहा है कि- “कप्तान धोनी पावर प्ले के ओवरों के लिए तुषार देशपांडे सिमरजीत सिंह या मुकेश चौधरी को शामिल कर सकते हैं। धोनी हमेशा युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए दिखाई देते हैं। चाहे तो तुषार देशपांडे समरजीत सिंह या फिर मुकेश चौधरी हो मुंबई की विकेट पर थोड़ी गति की जरूरत होगी ताकि यह लोग अच्छी गेंदबाजी कर सके“


