आईपीएल के मेगा ऑक्शन टीम में टीम इंडिया के पूर्व बेहतरीन खिलाड़ी सुरेश रैना का कोई भी खरीदार नहीं था। इस बात से उनके सभी फैन्स बहुत ज्यादा परेशान थे। नीलामी खत्म होने के कई हफ्तों तक सुरेश रैना के अनसोल्ड रहने की खबरें मीडिया और सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा तहलका मचा रही थी एक हफ्ते पहले तक तो उन्हें गुजरात टाइम्स में जेसन रॉय की जगह लेने तक की चर्चा जोर पकड़ रही थी। फिलहाल यह सब खत्म हो चुकी है और रैना को आईपीएल में अब एक बेहतरीन एंट्री मिल गई है हालांकि इस बार बल्ले की जगह माइक अपने हाथों में थामे हुए नजर आने वाले हैं।

जानकारी कि आपको बता दें कि रैना आईपी एल 2022 मैच स्टार स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करेंगे। डिजनी प्लस हॉटस्टार के संजोग गुप्ता ने यह बात खुद बताई है- “उन्होंने कहा है कि सुरेश रैना इस बार आईपीएल नहीं खेल रहे हैं। इसलिए हम उनको किसी ना किसी रूप में इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनाना चाहते थे। एक समय वह आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्हें मिस्टर आईपीएल भी कहा जाता है। हालांकि वो अब इस बार आईपीएल मैच कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे।”
टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी इस बार आईपीएल में कमेंट्री करने वाले हैं। टीम इंडिया के कोच बनने से पहले का कमेंट्री ही किया करते थे हालांकि इस बार भी हिंदी कमेंट्री करते हुए नजर आएंगे। संजोग गुप्ता ने यह बात भी बताई है कि रवि शास्त्री पहले भी हमारे लिए कमेंट्री करते थे। कोच बनने के बाद वैसा नहीं कर पाए थे। खास बात यह है कि वह हिंदी में कमेंट्री करने वाले हैं। इतना ही नहीं रवि शास्त्री की हिंदी में मुंबई की बोली भी झलकती है इसलिए वह हमारी हिंदी के टीचर से जूम क्लास ले रहे हैं और उनको इसके लिए कई सारे नोट्स भी भेजे गए हैं। इस बार देखना दिलचस्प होगा कि सुरेश रैना संग रवि शास्त्री की जुगलबंदी आईपीएल की कमेंट्री में कैसे धमाल मचाती है।


