in

IPL पर आई खबर, 25 सितम्बर को होगा पहला और 1 नवम्बर को फाइनल मैच

बीसीसीआई ने अनिश्चित काल तक के लिए आईपीएल 2020 को स्थगित किया हुआ है। दिन प्रतिदिन कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ना चाहते हुए भी बीसीसीआई को आईपीएल 2020 को अगले आदेश तक के लिए टालना पड़ रहा है। यह टूर्नामेंट 29 मार्च को होना था। लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे 15 अप्रैल तक लिए स्थगित किया गया। लेकिन अब भी लॉक डाउन लगातार जारी है। ऐसे में आईपीएल को लेकर के काफी सारे बयान सामने आ रहे हैं।

आईपीएल 2020 के आयोजन को लेकर बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र ने कहा है कि अभी भी कुछ कहना काफी जल्दबाजी हो सकती है। लेकिन हां यह बात जरूर है कि बीसीसीआई 25 सितंबर से 1 नवंबर की विंडो में आईपीएल को कराने का विचार कर रही है। हालांकि यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि कोरोना के केस कितने बढ़ते हैं और सरकार इस पर क्या कहती है। फिलहाल हम इन्हीं डेट पर आईपीएल 2020 के आयोजन का विचार कर रहे हैं।

इतना ही नहीं सूत्र ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा है कि हां हमने सभी फ्रेंचाइजीयों को इन डेट के बारे में बताया है। हालांकि यह सब इस बात पर भी निर्भर करता है। कि कोरोना का देश में क्या माहौल होता है। हमें देखना होगा कि प्रतिदिन कितने केस आ रहे हैं। और यह किस रफ्तार से यह घट बढ़ रहा है इसमें सरकार की मंजूरी मिलना भी बेहद जरूरी है।

फिलहाल हमने डेट के बारे में विचार किया है। लेकिन अब तक वेन्यू के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हम सभी लोग इस बात पर पूरा ध्यान दे रहे हैं कि विदेशी खिलाड़ी भी आईपीएल खेलने आए। जैसे-जैसे वक्त आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे चीज़ें और भी ज्यादा साफ होती हुई दिखाई देंगी।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

थूक से गेंद को चमकाने पर अब भज्जी ने दिया बयान, इस तरह से गेंदबाजों को….

IPL 2020 का आयोजन हुआ तय, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने दिया बड़ा बयान