in

कोहली के साथ क्रिकेट खेलती दिखाई दी अनुष्का, वॉयरल हुआ वीडियो

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों भारतीय क्रिकेटर यानी कि अपने पति विराट कोहली के साथ मुंबई वाले घर में सेल्फ क्वारंटीन है। हालांकि इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे और क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी अपने-अपने घरों में क्या कर रहे हैं। इसकी जानकारी वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। अब इसी बीच अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

जानकारी कि आपको बता दें कि इस वायरल वीडियो में अनुष्का और कोहली क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को इन दोनों के फैन क्लब पर शेयर किया गया है। हालांकि वीडियो में पहले विराट अनुष्का को बॉलिंग करते हुए दिखाई देते हैं। उसके बाद अनुष्का विराट को बॉलिंग करती है।

सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का क्रिकेट खेलते हुए यह वीडियो वायरल हो रहा है। ज्यादातर लोग इसे पसंद कर रहे हैं । वैसे तो इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी नई वेब सीरीज पाताल लोक की वजह से भी काफी ज्यादा सुर्खियों में है। और विराट कोहली ने भी पाताल लोग देखते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की थी।

तस्वीर में वह लैपटॉप में पाताल लोक देखते हुए नजर आ रहे थे। कोहली ने इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए कोहली ने अपने कैप्शन में लिखा है-मैंने कुछ समय पहले ही पताल लोक का पूरा सीजन देख लिया था। मुझे पता था कहानी स्क्रीनप्ले और अभिनय के हिसाब से यह एक मजेदार और शानदार शो है।

इतना ही नहीं कोहली ने आगे यह भी लिखा “यह सब देखकर कि लोगों को यह कितना ज्यादा पसंद आ रहा है। मैं बस कंफर्म करना चाहता हूं कि मैंने यह कैसे देखा। मुझे अपने प्यार अनुष्का शर्मा पर गर्व है कि उन्होंने इतनी शानदार वेब सीरीज को प्रॉड्यूस किया है।

– मनिका पालीवाल

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

तो क्या दो साल के लिए टल जायेगा टी20 का विश्‍व कप

नंबर 4 बल्लेबाज की तलाश में है टीम इंडिया, ये खिलाड़ी रहे हैं इस जगह सफल