क्रिकेट में और कई जगह अक्सर आपने वेस्टइंडीज का नाम सुना होगा और इसके खिलाड़ियों को खेलते भी देखा होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि वेस्टइंडीज कोई देश नहीं है? दरअसल, यह क्रिकेट खेलने वाले देशों का एक समूह है, जिसे ‘कैरिबियन देश’ कहते हैं।

क्या है कैरिबियन द्वीप?
कैरिबियाई क्षेत्र अंध महासागर यानि अटलांटिक महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। कैरिबियन द्वीप में कुल 28 देश और प्रांत आते हैं, जिनमें से 15 देशों और प्रांतों के खिलाड़ियों से मिलकर वेस्टइंडीज की क्रिकेट टीम बनती है। यह द्वीपसमूह 4,020 किलोमीटर लंबा और 257 किलोमीटर चौड़ा है, जिसमें 7000 से अधिक द्वीप स्थित हैं।
क्या आप जानते हैं कि आखिर इस द्वीपसमूह का नाम कैरिबियन ही क्यों पड़ा?
दरअसल, यहां एक ‘कैरिब’ नाम की जनजाति रहती है, जिनके नाम पर ही इस द्वीपसमूह का नाम कैरिबियन पड़ा। आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि इस जनजाति के लोग नरभक्षी यानी आदमखोर थे और इंसानों का मांस खाते थे।
कैरिबियन द्वीपसमूह का सबसे बड़ा देश क्यूबा है जबकि सबसे छोटा देश सेंट किट्स एंड नेविस है। क्यूबा जहां करीब 42 हजार वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है तो वहीं सेंट किट्स एंड नेविस महज 261 वर्ग किलोमीटर में फैला है।

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि क्रिकेट मैच शुरू होने से पहले सारी टीम राष्ट्रीयगान गाती हैं लेकिन वेस्टइंडीज कोई देश नहीं है और इनका कोई एक राष्ट्रीयगान नहीं हैं क्योंकि हर देश का अपना राष्ट्रीयगान होता है और इस टीम में अलग अलग देश के लोग हैं तो इसलिए ये कोई भी राष्ट्रीय गीत नहीं गाते बल्कि इस टीम के खिलाड़ी ‘क्रिकेट एंथम’ गाते हैं। इनका झंडा भी एक क्रिकेट फ्लैग ही है।

