
यजुर्वेंद्र चहल को गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने का इनाम मिल ही गया। उन्हें विश्व कप के लिए टीम में चुन लिया गया है। इस वक्त अपनी स्पिन गेंदबाजी से धमाका मचा रहे चहल की घूमती गेंदों की आगे अच्छे-अच्छे बल्लेबाज नतमस्तक होते जा रहे हैं। ऐसे में चहल का चयन तो विश्व कप टीम में तय माना जा रहा है। लेकिन ऐसी क्या बात है कि चहल विश्व कप के लिए फोकस नहीं कर रहे हैं?
चहल ने खुद ऐसा कहा है। उन्होंने दरअसल आईपीएल को लेकर कहा है कि फिलहाल वे इसमें खेल रहे हैं और अपनी टीम बेंगलुरु को जितना उनके लिए बहुत ही जरूरी है। वे अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश कर रहे हैं। चहल ने कहा है कि इस वक्त विश्व कप पर मेरा फोकस नहीं है। इसमें तो अभी एक महीना का समय बाकी है।

चहल चाहते हैं कि इस वक्त आईपीएल पर फोकस करके वे बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करें, ताकि उनकी टीम बेंगलुरु फिर से वापसी करे। विराट कोहली के नेतृत्व में चहल टीम इंडिया में तो खेलते ही हैं, साथ ही आईपीएल में भी विराट कोहली की ही कप्तानी में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल हैं।