in

आखिर छलक ही आया पंत का दर्द, पढ़ें क्या-क्या कहा?

विश्व कप के लिए जो भारतीय टीम की घोषणा की गई है, उसमें भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में जगह नहीं दी गई है और उन्हें स्टैंड बाई रखा गया है। पंत वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने आईपीएल के 40वें मुकाबले में बड़ा ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 78 रन बनाकर जीत को राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ जयपुर में दिल्ली कैपिटल्स की झोली में डाल दिया।


पंत की इस धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद जहां हर ओर उनकी तारीफ होने लगी, वहीं दूसरी ओर मैच के बाद विश्व कप के लिए न चुने जाने को लेकर पंत का दर्द छलक आया। पंत जिन्होंने कि अपनी पारी के दौरान 4 गगनचुंबी छक्के लगाये और साथ में 6 चौके भी जड़े, उन्होंने कहा कि वे विश्व कप में चयन का सपना संजोये आईपीएल में खेल रहे थे।


मैन आॅफ द मैच चुने गये पंत ने यह भी कहा कि अपनी टीम को मैच जिताने पर जो खुशी होती है, उसे वे महसूस कर रहे हैं और इस टीम भावना को वे बरकरार भी रखेंगे, लेकिन विश्व कप में चयन आईपीएल में खेलते वक्त उनके दिमाग में रहा था। पंत ने कहा कि इसमें चयन तो हुआ नहीं, ऐसे में अब मैं केवल अपने प्रदर्शन पर ध्यान दे रहा हूं। 


पंत ने कहा कि उन्हें अपने प्रदर्शन पर और अपनी क्षमता पर पूरा भरोसा है। साथ ही विकेट को भी देखकर और समझकर वे हिट कर रहे हैं। बता दें कि पंत को विश्व कप से बाहर रखने पर क्रिकेट के विशेषज्ञों ने बड़ी हैरानी जताई थी। फिर भी पंत स्टैंड बाई के तौर पर टीम के साथ तो हैं ही। पता नहीं कब उन्हें खेलने का मौका मिल जाए।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाॅटसन की बदौलत हैदराबाद को 6 विकेट से धोकर चेन्नई प्लेऑफ़ में

शिवा का धमाल, एशियाई चैंपियनशिप में चार पदक तो पक्के