
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल में राजस्थान राॅयल्स के सामने दिल्ली कैपिटल्स की टीम होगी, जो कि इस मैदान पर पिछले सात वर्षों से अब तक राॅयल्स के खिलाफ एक भी मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में दिल्ली से उनके फैन्स को पंजाब के खिलाफ मिली पिछली जीत से अपना मनोबल ऊंचा रखते हुए राॅयल्स को भी पटखनी देने की उम्मीद होगी।
आईपीएल का यह मुकाबला अंक तालिका में तीसरे और सातवें नंबर पर बनी हुई टीमों का है। दिल्ली के अब तक 10 मैचों में 12 अंक हैं। वहीं दूसरी ओर राजस्थान के 9 मैचों में अब तक केवल 6 अंक ही हैं। राजस्थान के लिए अब पांच मैच बचे हैं। इन पांचों मैचों में से यदि एक में भी उसे हार मिलती है, तो उसका प्लेआॅफ में पहुंचने का सपना टूट जायेगा। दूसरी ओर दिल्ली के पास अब भी मौका है। उसके अब चार मैच बचे हैं। यदि इनमें से दो में भी वह जीत हासिल कर लेता है, तो प्लेआॅफ में उसकी जगह सुनिश्चित हो जायेगी।

सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के खिलाफ दिल्ली को अंतिम बार जीत नसीब राहुल द्रविड़ की कप्तानी में साल 2012 के आईपीएल में नसीब हुई थी। इसके बाद से इस मैदान पर दोनों टीमें चार बार आमने-सामने हुई हैं, मगर जीत राजस्थान राॅयल्स की ही झोली में गई है। आईपीएल में हुए कुल मुकाबलों में भी राजस्थान की ही पलड़ा भारी नजर आता है, क्योंकि 18 मुकाबलों में से 11 में जीत राजस्थान को नसीब हुई है, जबकि दिल्ली केवल 7 ही मैचों में जीत हासिल करने में सफल हुई है। राॅयल्स को जहां कप्तान स्टीव स्मिथ, रहाणे और श्रेयस गोपाल जैसे खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें होंगी, वहीं दिल्ली को श्रेयस, पंत, धवन और कासिगो रबाडा जैसी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की आस होगी।


