in

ये भी खेलना चाहते हैं काउंटी, मांगा बीसीसीआई से परमिशन

अजिंक्य रहाणे जो भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के उपकप्तान हैं और जो विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं बना सके हैं, वे काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होंने इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को एक ई-मेल भेजकर अनुमति मांगी है। इसके बारे में एक अधिकारी के हवाले से मीडिया में बताया गया है कि उन्हें अनुमति मिलने में कोई समस्या नहीं होगी, ऐसी संभावना है।


गौरतलब है कि रहाणे मई, जून और मध्य जुलाई में हैंपशायर के लिए खेलना चाहते हैं। सबसे बड़ी बात है कि रहाणे विश्व कप टीम में भी शामिल नहीं हैं। ऐसे में उनके खेलने में किसी प्रकार की कोई तकनीकी समस्या भी नहीं है। पिछली बार विराट को भी इसमें खेलने के लिए आसानी से अनुमति मिल गई थी। चेतेश्वर पुजारा भी काउंटी में खेल चुके हैं।


यह चार दिवसीय मैच होगा। रहाणे मानते हैं कि यदि उनमें इसमें खेलने का अवसर मिल जाता है, तो इससे उन्हें काफी लाभ होगा। टेस्ट क्रिकेट के हिसाब से यह उनके लिए अभ्यास जैसा साबित होगा।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पढ़ें, हेलीकाॅप्टर शाॅट जड़ने के बाद क्या कहा हार्दिक पांड्या ने?

कोटला फतेह करने उतरेगा पंजाब, किला बचा पाएगी दिल्ली?