
सनराइजर्स हैदराबाद ने आखिरकार बुधवार को अपने ही घर में खेले गए आईपीएल के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हराकर अपनी लगातार तीन हार का सिलसिला तोड़ दिया। हैदराबाद की ओर से सबसे अधिक जॉनी बेयरस्टो 44 गेंदों पर 61 रन बनाकर नाबाद रहे। महेंद्र सिंह धोनी के ना खेलने के स्थिति में सुरेश रैना ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 132 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 4 विकेट खोकर 137 रन बना लिया और इस मैच को अपने नाम कर लिया। इस मैच को हार जाने के बाद भी चेन्नई की टीम 9 मैचों में 14 अंक के साथ अंक तालिका में सबसे ऊपर बनी हुई है। वहीं, इस मैच को जीतने के बाद हैदराबाद के आठ मैचों में 8 अंक हो गए हैं। इस तरीके से अंकतालिका में अब वह पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।

चेन्नई की ओर से सर्वाधिक रन डुप्लेसिस ने बनाए। उन्होंने 31 गेंदों पर 3 छक्के और चौके की सहायता से 45 रनों का योगदान दिया। शेन वॉटसन 29 गेंदों पर 41 रन बनाने में कामयाब रहे। रैना ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए और 13 गेंदों पर 13 रन ही बना सके। वे राशिद खान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। चेन्नई की ओर से अंबाती रायडू 25 रन और रविंद्र जडेजा ने 10 रन बनाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरे सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने टीम को शानदार शुरुआत दी। बेयरस्टो जो कि इस सत्र में एक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने इस मैच में अपना इस सत्र का पहला अर्धशतक लगाया। इस तरीके से आईपीएल में अब उनके नाम 41 अर्धशतक दर्ज हो गए हैं।

वॉर्नर ने 25 गेंदों पर 50 रन बनाए। केन विलियमसन फिर से नहीं चल सके और 5 गेंदों का सामना करने के बाद केवल 3 रन ही बना पाने में कामयाब रहे। विजय शंकर ने भी धीमी बल्लेबाजी की और 11 गेंदों पर 7 रन बनाये। दीपक हुड्डा ने 16 गेंदों पर 13 रनों का योगदान दिया।