IPL 2022: PBKSvsSRH: आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच में मैच खेला जा रहा है। इस मैच में सनराइजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि हैदराबाद की टीम ने पहले दो मैच हारने के बाद शानदार वापसी की है और लगातार 3 मैचों में जीत हासिल की है।
ऐसे में पंजाब को आज भी एक कड़ी टक्कर मिलने वाली है। उधर पंजाब की बात करें तो पंजाब ने भी इस टूर्नामेंट में हार का सामना करना पड़ा है लेकिन उन्होंने क्रिकेट काफी बढ़िया खेली और कई मैचों में जीत भी हासिल की है। लिहाजा, आज का यह मैच काफी शानदार होने वाला है।
शिखर धवन की कप्तानी
आपको बता दें कि आज के मैच में पंजाब की ओर से शिखर धवन कप्तानी कर रहे हैं क्योंकि मयंक अग्रवाल को एक छोटी सी चोट लग गई है लेकिन वो अगले मैच में खेलने के लिए फिट हो जाएंगे।
आपको बता दें शिखर धवन ने आखिरी बार कप्तानी 2014 में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए की थी और उसके बाद पंजाब के लिए हैदराबाद के खिलाफ कर रहे हैं। पंजाब की ओर से मयंक की जगह Prabhsimran Singh को मौका दिया गया है। उधर हैदराबद ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।
पिच रिपोर्ट
आज की पिच ड्राई है और यूज़्ड भी है। फास्ट बॉलर्स के लिए पेस एक मजबूत पक्ष होगा। अब देखना होगा कि आज का मैच कैसा होता है और किसके पक्ष में जाता है।
Punjab Kings Playing XI
Shikhar Dhawan(c), Prabhsimran Singh, Jonny Bairstow, Liam Livingstone, Jitesh Sharma(w), Shahrukh Khan, Odean Smith, Kagiso Rabada, Rahul Chahar, Vaibhav Arora, Arshdeep Singh
Sunrisers Hyderabad Playing XI
Abhishek Sharma, Kane Williamson(c), Rahul Tripathi, Aiden Markram, Nicholas Pooran(w), Shashank Singh, Jagadeesha Suchith, Bhuvneshwar Kumar, Marco Jansen, Umran Malik, T Natarajan


