भारतीय क्रिकेट की दुनिया में कई सारे ऐसे खिलाड़ी मौजूद है। जो क्रिकेट के मैदान पर अपने बल्ले और गेंद से जमकर विपक्षी टीम की धुलाई करते हैं। इतना ही नहीं क्रिकेट की जंग में भले ही ये खिलाड़ी एक दूसरे के दुश्मन हो लेकिन मैदान पर एक दूसरे के दोस्त ही होते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि भारत के क्रिकेट जगत में कई सारे ऐसे खिलाड़ी हैं। जो पहले तो बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में किसी ना किसी लड़ाई की वजह से इनके रिश्ते खराब हो गए।और यह आज एक दूसरे के दुश्मन है। तो चलिए आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो कभी तो दोस्त हुआ करते थे लेकिन आज इन खिलाड़ियों के बीच में कड़वाहट पैदा हो गई।

महेंद्र सिंह धोनी
इस लिस्ट से पहले दो खिलाड़ी आते हैं जिसका नाम है महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह। आपको बता दें कि साल 2007 में टीम इंडिया ने धोनी के एंट्री के बाद से उनकी मुलाकात युवराज सिंह से हुई और धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती काफी गहरी हो गई। हालांकि इस जोड़ी ने मध्यक्रम के साथ खेलते हुए भारतीय टीम को कई बार जीत भी दिलाई है। याद कीजिए वर्ल्ड कप के दौरान साल 2011 में जब धोनी और युवी की जोड़ी ने टीम इंडिया वर्ल्ड कप विजेता चैंपियन बनाया था। इतना ही नहीं इन दोनों की दोस्ती ज्यादा लंबे समय तक टिक पाई। साल 2015 के वर्ल्ड कप में दोनों के रिश्तो में दरार आ गई तब धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे और युवराज सिंह टीम इंडिया से बाहर नजर आए। ऐसे में धीरे-धीरे रिश्ता इतना ज्यादा खराब होता चला गया कि एक वक्त ऐसा आया सभी ने धोनी के खिलाफ बोलते हुए यह तक कह दिया था कि उन्होंने मुझे कभी भी टीम में वापस आने को नहीं कहा।

गौतम गंभीर और कोहली
कोहली और गंभीर के बीच कोलकाता में साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ एक मैच के दौरान इन दोनों में नोकझोंक दिखाई दी थी। आपको बता दें कि इस मैच में कोहली और गंभीर ने भी नाबाद शतक जड़ा था। लेकिन गंभीर को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया था जिससे विराट कोहली खुश नहीं थे हालांकि इससे पहले इन दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती हुआ करती थी। लेकिन इस मैच के बाद इन दोनों के बीच में दरार आ गई आईपीएल 2013 में एक मैच में जब हजारों लोगों के सामने दोनों के बीच गाली गलौज भी हो गयी थी। उस दौरान कोहली ने गुस्से में गंभीर को कई सारी गालियां भी दी थी हालांकि गंभीर नहीं है क्रिकेट नियमों का जिक्र करते हुए कोहली को गलत ठहराया था और इन दोनों के बीच तबीयत दुश्मनी और ज्यादा बढ़ गई थी।

दिनेश कार्तिक और मुरली विजय
आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर देने वाले दिनेश कार्तिक और मुरली विजय ने एक साथ क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था आईपीएल में कई बार इन्होंने एक दूसरे के साथ गपशप करते हुए भी देखा गया है। इतना ही नहीं शुरुआत में तो यह दोनों ही खिलाड़ी बहुत अच्छे दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में एक समय ऐसा भी आया जब क्रिकेट के मैदान की वजह इन दोनों की दोस्ती व्यक्तिगत कारणों में बदल गई। इतना ही नहीं दिनेश कार्तिक ने इस खिलाड़ी को अपनी पत्नी निकिता से मिलवाया था। मुरली और दिनेश कार्तिक की पत्नी के बीच इन के बाद अफेयर शुरू हो गया जिसकी खबर कुछ समय बाद दिनेश कार्तिक को भी मिली। जिसके बाद इस खिलाड़ी ने इस खबर को सुनने के बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और इन दोनों की दोस्ती भी पूरी तरह से खत्म हो गई। अब यह दोनों खिलाड़ी एक दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते


