आईपीएल 2022 का आगाज होने में महज कुछ ही दिन का समय बचा है। सभी के मन में एक ही सवाल है कि क्या इस बार आरसीबी टीम आईपीएल टीम का खिताब जीत पाएगी तो इसका जवाब मिल गया है। जी हां आपको बता दें कि विराट कोहली की टीम में एक ऐसा शानदार खिलाड़ी शामिल हो चुका है जो अभी तक जिस भी टीम में रहा है। उसी टीम ने आईपीएल का जो ट्रॉफी है वह अपने नाम किया है। आपको बता दें कि इस खिलाड़ी ने चार आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम किया है वह भी अलग-अलग टीमों में रहते हुए।
आरसीबी को मिला शानदार खिलाड़ी
आपको बता दें कि आरसीबी ने आईपीएल के ऑक्शन में इस बार स्पिनर करण शर्मा को अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इतना ही नहीं जानकारी के लिए आपको यह भी बता दें कि यह खिलाड़ी अपनी घातक और शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। और अभी तक यह खिलाड़ी जिस भी टीम का हिस्सा रहे हैं उस टीम ने ट्रॉफी को अपने नाम किया है। ऐसे में कोहली का जो यह अधूरा सपना है आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का। वह पूरा होता हुआ नजर आ रहा है । यह खिलाड़ी विराट कोहली के लिए ही नहीं बल्कि टीम के लिए भी एक तुरुप का इक्का साबित हो सकता है।
चार बार आईपीएल की ट्रॉफी को कर चुका है अब के नाम
आपको जानकारी के लिए बता दें इस खिलाड़ी ने चार बार आईपीएल की टॉफी को अपने नाम किया है। वह भी अलग-अलग टीमों में रहते हुए साल 2016 की बात करें तो सनराईज हैदराबाद ने इस ख़िताब को अपने नाम किया था। तब शार्दुल हैदराबाद की टीम में शामिल थे। उसके बाद साल 2017 में जो मुंबई इंडियंस ने इस ख़िताब को अपने नाम किया था। तब यह खिलाड़ी मुंबई की टीम में मौजूद था इसके बाद से चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया। चेन्नई की टीम ने साल 2018 में और 2021 की आईपीएल ट्रॉफी जीती। अब आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में 50 लाख रुपये की कीमत पर कर्ण शर्मा को आरसीबी ने अपने साथ शामिल कर लिया। हालांकि अब देखने वाली बात तो यह होगी कि क्या आरसीबी की ये खिलाड़ी किस्मत पलट पाएगा या नही।
आईपीएल से कम आते हैं करोड़ों रुपए
अब जानकारी के लिए आपको बता दें कि खिलाड़ी पिछले 8 सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। आपका यह खिलाड़ी 34 साल के हो चुके हैं ऐसे में उनकी टीम में वापसी की बेहद कम उम्मीद है। लेकिन ये खिलाड़ी अपने लेग ब्रेक गेंदबाजी से सभी का दिल जीत चुका है। आईपीएल में सनराइज हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने टोटल 68 मैचों में 49 विकेट हासिल की है। वह भारत की ओर से टेस्ट दो वनडे और एक टी-20 मुकाबले में खेल चुके हैं। हालांकि आईपीएल से बतौर सैलरी 35 करोड़ रूपए कमा चुके हैं


