आईपीएल का सीजन शुरू होने में महज कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। 26 मार्च से टूर्नामेंट शुरू हो जाएगा इस बार आईपीएल में 8 नहीं बल्कि 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सीजन 15 की शुरुआत में पहले से पहले मेगा ऑक्शन कराया गया था।
जहां सभी टीमों ने जमकर पैसा खर्च किया था और एक से बढ़कर एक टीम तैयार की थी। लेकिन कई टीमें पहले ही कई खिलाड़ियों की चोट से परेशान है तो तीन टीमों के खिलाड़ी सीजन से बाहर हो चुके हैं। जिसकी वजह से इन तीन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। जो ऑप्शन मैन सोल्ड थे। कहते हैं ना कि खेल में किस्मत का साथ होना बहुत ज्यादा जरूरी होता है। बस इसी के साथ यह तीनों खिलाड़ी अपनी किस्मत को लेकर पहुंच गए हैं आईपीएल में।

मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने एलेक्स हेल्स पर दांव खेला था। लेकिन आपको बता दें कि इस खिलाड़ी से आईपीएल ने नाम वापस ले लिया है अब केकेआर ने इंग्लैंड के इस खिलाड़ी की जगह ऑस्ट्रेलियाई के वर्ल्ड कप टीम विजेता के कप्तान आरोन फिंच को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपनी टीम में जगह दी है। फिच को पिछले महीने की आईपीएल नीलामी में किसी भी टीम ने अपने लिए नहीं खरीदा था। केकेआर ने उन्हें उनके आधार मूल डेढ़ करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि फिच अब तक 88 T20 मैचों में 2 शतक और 15 अर्धशतक की मदद से 26806 रन बना चुके हैं। आपको बता दें कि पिछले आईपीएल के 87 मुकाबले खेले हैं। जिसके साथ ही उन्होंने इस दौरान 2005 रन बनाए हैं और इसी के साथ वह 14 बार हाफ सेंचुरी भी दे चुके हैं।
टूर्नामेंट से जुड़ी नई टीम गुजरात टाइटस ने मेगा ऑप्शन में इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय को खरीदा था। लेकिन बायो बबल के चलते रॉय ने आईपीएल में से अपना नाम वापस ले लिया था। अब गुजरात टाइटंस ने अफगानिस्तान के विकेटकीपर रहमनुल्लाह गुरबाज को अपनी टीम में शामिल किया है आपको बता दें। गुरबाज आज भी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए वह काफी ज्यादा लोगों के बीच जाने जाते हैं। उन्होंने T20 लीग में 14 गेंदों पर शतक भी लगाया था इतना ही नहीं मेगा ऑक्शन में गुरबाज का बेस प्राइस 50 लाख था लेकिन वह अनसोल्ड रहे थे। अब तक उन्होंने 69 टी20 मैचों में 16020 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 150 से ज्यादा है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी मेगा ऑक्शन में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड पर दांव खेला था आपको बता दें कि लेकिन वुड की चोट की वजह से वह आईपीएल से बाहर हो चुके हैं। अब उनकी जगह टीम में जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी शामिल हो सकते हैं। हालाकिं वह भारत के लिए रवाना हो चुके हैं। वे वुड के विकल्प के तौर पर नेट गेंदबाज के रूप में लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए भी शामिल होंगे। हालांकि अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि ब्लेसिंग मुजरबानी का वेस प्राइज 50 लाख था। जिसके बावजूद भी उसका कोई भी खरीदार नहीं निकला


