in ,

चेन्नई सुपरकिंग्स ने ट्वीट किया MS Dhoni का वीडियो, ख़ुशी से झूमते हुए दिखाई दिए फैंस

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण इन दिनों क्रिकेट की गतिविधियां पूरी तरीके से बंद है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लगभग 10 महीने से प्रतिस्पर्धा क्रिकेट से भी दूरी बनाए हुए है। लेकिन वायरस के कारण आईपीएल को भी आगे की तरफ टाल दिया गया है। ऐसे में धोनी की टीम इंडिया में वापसी काफी लंबी होती हुई दिखाई दे रही है।

आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को अपने कप्तान धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जिसमें उनके फॉलोअर्स की उनके प्रति दीवानगी देखने को मिली है। अगर हालात सामान्य होते तो धोनी समय आईपीएल 13 में चेन्नई की कप्तानी कर रहे होते। इस वीडियो में धोनी दरवाजे से बाहर निकलते हुए बस में बैठने जा रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ सुरेश रैना भी मौजूद है। इस वीडियो में प्रशंसकों को धोनी के लिए चिल्लाते हुए भी देखा जा रहा है।

हालांकि धोनी ने दरवाजे के बाहर निकलते हुए सबसे पहले सिक्योरिटी गार्ड के सैलूट का जवाब दिया और फिर अपने प्रशंसकों की तरफ हाथ में पकड़े अंगूर दिखाते हुए बस में बैठ गए। फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है।

“मिठाई का राजा तो यहां मौजूद है। बेहतरीन !” गौरतलब है कि कोविड-19 से भारत में 1 लाख से अधिक लोग संक्रमित है। जबकि 3000 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आकर मौत के घाट पर चुके हैं।

Written by Deepak Chauhan

Deepak Chauhan is a journalist who expertise is writing digital News on Sports & Political , inspirational stories , having 5+ Year experience as a News Article writer,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IPL 2020 का आयोजन हुआ तय, खेल मंत्री किरण रिजिजू ने दिया बड़ा बयान

क्रिकेट के जूनून ने इन खिलाड़ियों से छुड़वाई,एल्कोहॉल और सिगरेट की लत