in ,

Asia Cup 2022: एशिया कप में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत, श्रीलंका में होने वाले टी-20 टूर्नामेंट की तारीखों का हुआ खुलासा

एशिया कप 2022 की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यह टूर्नामेंट अगस्त और सितंबर के महीने में खेला जाएगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को दी गई है।

वहीं अगर बात विस्तार से करें तो एशियन क्रिकेट काउंसिलिंग एशिया कप 2022 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका को इस टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई है। टी20 विश्व कप से ठीक पहले होने वाला यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। पहला मैच 17 अगस्त को होगा। जबकि फाइनल मैच 11 सितंबर के दिन खेला जाएगा। एशिया कप के पहले संस्करण में भारतीय टीम खिताब बचाने के लिए मैदान में उतरेगी।

इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाइड मैच 20 अगस्त को शुरू होंगे। हालाकिं ये पहले सितंबर 2020 में होने वाला था। लेकिन उसके बाद यह तय हुआ था कि जून 2021 में इसका आयोजन किया जाएगा। लेकिन कोरोना की दूसरी लहराने की वजह से उसे फिर से स्थगित करना पड़ा। कोरोना के मामले काफी कम होने के बाद हालात सामान्य दिखाई दे रहे हैं और एजीएम की मीटिंग में सितंबर के महीने में इसका आयोजन करने का फैसला भी किया गया है।

इसी के साथ जानकारी कि आपको यह भी बता दें कि 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है। श्रीलंका ने चार बार इसकी मेजबानी की है। वह 2010 में पहली बार अपने यहां इस टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। भारतीय टीम सबसे ज्यादा सात बार की चैंपियन रही है। वहीं श्रीलंका पांचवां खिताब जीतने में कामयाब रही है। पाकिस्तान ने भी दो बार इसकी ट्रॉफी को अपने नाम किया है और बांग्लादेश को 3 बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि जीएम की मीटिंग में तय किया गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी कि बीसीसीआई के सचिव जैसा 2024 तक एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष बने रहेंगे। एजीएम ने सभी सदस्यों ने एकमत से जय शाह के कार्यकाल को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। इसी के साथ क्रिकेट संघ को काउंसलिंग में पूर्व सदस्य का दर्जा दिया जाएगा।

Written by admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये है वो गेंदबाज जिन्होंने आईपीएल की पारी के पहले ओवर में सबसे ज्यादा रन गवाएं

घरेलू मैदान में पहला टेस्ट खेलते हुए भावुक हुए ये दिग्गज बल्लेबाज, दिया ये बड़ा ब्यान